Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 29 की मौत, एक्टिव केस 20 हजार पार, देश में कोरोना के 3207 नए केस आए

29 की मौत, एक्टिव केस 20 हजार पार, देश में कोरोना के 3207 नए केस आए

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

Covid Cases In India: देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 3,207 नए कोरोना केस मिले हैं. वहीं, 29 लोगों ने दम तोड़ा है. इस दौरान 3,410 मरीज रिकवर हुए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20,403 पहुंच गए हैं. इससे पहले 8 मई को कोरोना के 3,451 नए केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी. रविवार को एक्टिव केसों का आंकड़ा 20,635 पर पहुंच गया था. यानी सोमवार को एक्टिव केसों में कमी देखने को मिली है. वहीं कल के मुकाबले मौतों की तादाद भी कम है. इससे पहले 7 मई को 3,805 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो 6 मई की तुलना में 7.3 फीसदी अधिक थे. इस दिन 22 लोगों की मौत हुई थी.

 

 

बता दें कि देश कोरोना से रिकवरी करने वाले मरीजों की दर 7 मई को 98.74 फीसदी दर्ज की गई थी. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.83 प्रतिशत था. तब जिन 5 राज्यों में अधिकतम मामले दर्ज किए गए थे, उनमें दिल्ली (1656), हरियाणा (582), केरल (400), उत्तर प्रदेश (320) और महाराष्ट्र (205) शामिल थे. 83.13% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए थे, जिनमें से 43.52% नए मामलों के लिए अकेले दिल्ली जिम्मेदार था.

 

दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार तेज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 24 घंटे में कोरोना के 1422 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 5.34 फीसदी दर्ज की गई थी. इस दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना से जान नहीं गई. वहीं, 1438 लोग कोरोना से ठीक भी हुए थे. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 26,647 कोरोना टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 1422 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 1407 नए मामले मिले थे और दो लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी. दिल्ली में इस समय कुल 5,939 कोरोना के एक्टिव केस हैं. इनमें से 177 संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और बचे हुए 4,340 मरीज होम आइसोलेशन में हैं

 

source news: aajtak

29 died 3207 new cases of corona came in the country active cases crossed 20 thousand faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.