
फरीदाबाद। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मानव शर्मा को हैती गणराज्य की थियोफैनी युनिवर्सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी डिग्री दी है। उन्हें यह डिग्री दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मानव शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों आदि को भी पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की गईं। डिग्री लेने के बाद मानव शर्मा ने बताया कि वह बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह शिक्षा के उजाले को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि शिक्षा के जरिए ही हम देश से हर प्रकार के अंधविश्वास, कुरीतियां व गरीबी को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज आठ मई को अवॉर्ड मिलने का भी विशेष महत्व है। आज मातृ दिवस है। मेरे जीवन में मां का विशेष स्थान है। इसलिए मैं आज मिली इस डिग्री को अपनी मां को समर्पित करता हूं। मानव शर्मा ने बताया कि वह ज्ञानदीप स्कूल के जरिए बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। वह केवल यह जानते हैं कि यह शिक्षा ही है जो मेरे देश को विकासशील से विकसित बना सकती है। कार्यक्रम में फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर श्री यशपाल यादव जी शामिल रहे उनके साथ श्री शर्मा ने मुलाकात कर शहर की जनसमस्याओं के प्रति उन्हें अवगत कराया।
