
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को सेक्टर 11 स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिल अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज सिंगला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा कुलदीप यादव ने शिरकत की। इस मौके पर युवा मोर्चा के सभी साथियों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तर पर 25 मई तक जनसंपर्क अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 8 वर्ष देश का प्रधानमंत्री रहते हुए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज देश तरक्की एवं उन्नति की राह पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश विश्व के पटल पर चमक रहा है।
आज भारत देश विश्व में सम्माननीय देशों में शुमार किया जाता है और विश्व की बड़ी से बड़ी शक्ति भारत से दोस्ती करना चाहता है। हमें गर्व है ऐसे प्रधानमंत्री पर जो आम लोगों से अपने मन की बात करते हैं। कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प दिखाते हुए देश को मजबूती प्रदान करने का काम किया। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति, बुजुर्ग, बच्चा एवं महिलाएं उनसे प्रभावित हैं और उनको अपना रोल मॉडल मानते हैं। बीजेपी युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में जन संपर्क अभियान चलाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ भारत भ्रमण यात्रा के अपने अनुभव साथियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि तेजस्वी सूर्या जी के नेतृत्व में की गई यात्रा में देश की सभ्यता एवं संस्कृति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में अनेक मंदिरों एवं प्राचीन परम्पराओं को जानने का अनुभव प्राप्त हुआ। इस तरह की यात्राओं का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए। मासिक बैठक में उनके साथ मुख्य रूप से
