Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम आदमी पार्टी में हुए शामिल सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ शंभू , कांग्रेस को झटका

आम आदमी पार्टी में हुए शामिल सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ शंभू , कांग्रेस को झटका

faridabadnews24By faridabadnews24May 11, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

फरीदाबाद : कांग्रेसी नेता सुरेंद्र अरोड़ा उर्फ शंभू ने मगंलवार को जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा। उन्होंने पार्टी की नीतियों में आस्था प्रकट की। अरोड़ा ने कहा कि 20 साल तक लगातार कांग्रेस पार्टी में अनेक पदों पर रहते हुए कांग्रेस की सेवा की, मगर कांग्रेस सरकार ने हमेशा पंजाबी का शोषण ही किया है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाबी समाज का हित अच्छी तरह कर सकती है, इसी कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सुरेद्रं अरोड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली एवं विचारधारा से प्रभावित हैं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। उनके नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को गुड गवर्नेंस मिली है, जो लोगों के भले के लिए कार्य कर रही है। श्री अरोड़ा ने कांग्रेस से नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज एक नमूना बन कर रह गई है। वहीं, सुरेंद्र अरोड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्पष्ट एवंंं साफ छवि के ईमानदार नेता हैं, वो पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देते हैं। आम आदमी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है। आम आदमी पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।

 

 

जिस प्रकार से पूरे हरियाणा में युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। आने वाले पंचायत एवं नगर-निगम चुनावों में पार्टी सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी और बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि चुनकर आएंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है, आज जनता त्राहिमाम कर रही है। महंगाई ने मध्यम एवं गरीब वर्ग की कमर तोडकऱ रख दी है। भाजपा केवल पूंजीपतियों के हक की बात करती है। उन्होने कहा कि निगम में हुए 200 करोड़ से अधिक घोटाले के आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए, मगर सत्ताधारी भाजपा सरकार के प्रतिनिधि अपनी जान बचाने के लिए ऐसे अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उन पर आंच न आए। इस मौके पर जिला महासचिव भीम यादव ने कहा कि डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले निकाय चुनावों मेंं इसका परिणाम सबके सामने होगा। आज भारी संख्या में युवा साथ, महिलाएं एवं समाज के अन्य वर्गों के लोग पार्टी में रूचि दिखा रहे हैं। कांग्रेस एवं भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प नजर आ रही है। उन्होन कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर उनके साथ संगठन मंत्री विनोद भाटी, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष मनीष भाटिया, जिला उपाध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष कुलदीप चावला, आप नेता प्रवेश मेहता, राजेंद्र मेहता, संदीप राव सहीत कई नेता उपस्थित रहे।

source news: hindustanabtak

a setback to Congress faridabadnews faridabadnews24 Surendra Arora alias Shambhu joins Aam Aadmi Party
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.