Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा ईमानदार है तो नगर निगम घोटालों की सीबीआई जांच कराए : विजय कौशिक

भाजपा ईमानदार है तो नगर निगम घोटालों की सीबीआई जांच कराए : विजय कौशिक

faridabadnews24By faridabadnews24May 14, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद 14 मई। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला तो ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय कौशिक ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार अपने पाप छिपाने के लिए चंद अफसरों को बलि का बकरा बनाकर इस लूट के मास्टर माइंड राजनीतिक लोगों को बचाना चाहती है इसलिए नगर निगम के सभी घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय कौशिक ने कहा कि अपने आपको ईमानदार कहने वाली हरियाणा सरकार इस घोटाले की ना तो जांच कराना चाहती थी और ना ही इस घोटाले के किसी भी दोषी को गिरफ्तार करना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के संघर्ष एवं त्याग के समक्ष हरियाणा सरकार को झुकना पड़ा और सरकार को इस मामले में जांच के आदेश देने पड़े। यही कारण है कि सरकार ने इस मामले में मुकदमा तो दर्ज कराया लेकिन पहले दिन से ही दोषियों को गिरफ्तार करने में ढील बरतती रही, जबकि नगर निगम में घोटाले का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कागजों में बनी इन सडक़ों, पार्कों, खडंजों व अन्य विकास कार्यों को लेकर हुई पेेमेन्ट के घोटालों को लेकर मीडिया समय-समय पर सवाल खड़े करता रहा है। इसलिए अगर हरियाणा सरकार ईमानदार है तो उसे नगर निगम के इस घोटाले सहित सभी घोटालों की सीबीआई जांच करानी चाहिए।

श्री कौशिक ने कहा कि समूचे नगर निगम क्षेत्र में इस प्रकार खुदाई की गई है कि लोगों को विकास दिखाई दे और इन कामों की आड़ में घोटालों को अंजाम दिया जा सके। स्मार्ट सिटी के नाम पर और विकास कार्यों के नाम पर फरीदाबाद की जनता का रुपया नगर निगम के माध्यम से लूटा जा रहा है। लोग पेयजल, सीवर, सडक़ व जरूरी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। निगम के अनेक अधिकारी अरबोपति बन चुके हैं। सवाल यह है कि जनता से नेताओं व अफसरों द्वारा लूटा गया अरबों-खरबों रुपए कैसे वापस वसूला जाएगा? इसलिए इन मामलों की सीबीआई और ईडी जांच हो और दोषियों की सम्पति कुर्क करके फरीदाबाद के लोगों की मेहनत का रुपया वसूला जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय कौशिक ने यह भी कहा कि अगर हरियाणा की यह सरकार ईमानदारी से काम नहीं करेगी तो कांग्रेस सरकार आने पर सत्ता में बैठे इन लोगों की बेइमानियों का हिसाब लिया जाएगा और जनता को राहत देने का काम किया जाएगा।

निवेदक
विजय कौशिक, अध्यक्ष
कांग्रेस जनसंवाद मंच
मोबाइल : 9891279587

faridabadnews faridabadnews24 get CBI probe into municipal scams: Vijay Kaushik If BJP is honest
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.