
Delhi Police Head Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग, SSC द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 17 मई 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. जिसके साथ ही पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी एवं उम्मीदवार 16 जून 2022 तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा. बता दें कि पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जो कि सितंबर 2022 में प्रस्तावित है.
योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए योग्यता की बात करें तो इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है.
सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को ₹25000 से लेकर ₹81000 प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी. वहीं पदों के लिए वैकेंसी की संख्या नोटिफिकेशन सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले परीक्षा आयोजित की जाएगी. जो कि कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ है.
source news: jobsharyana
