Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 55000 रुपये मिलेगी सैलरी, इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा मौका

55000 रुपये मिलेगी सैलरी, इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा मौका

faridabadnews24By faridabadnews24May 20, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

Bharat Electronics Limited Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 1 जून 2022 तक इन पदों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की वेबसाइट bel-india.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

यहां जानें वैकेंसी डिटेल

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत कुल 55 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें ट्रेनी इंजीनियर के 38 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 17 पद शामिल हैं. कैटेगरी वाइज वैकेंसी देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में बीटेक या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 साल और ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

चयन की प्रक्रिया और सैलरी

सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जो कैंडिडेट्स बढ़िया प्रदर्शन कर परीक्षा पास करेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति मिल जाएगी. ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों को 30 से 40 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी. जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर सैलरी 40 से 55 हजार रुपये होगी.

 

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिल जाएगा. नोटिफिकेशन में दिए गए स्टेप्स को अपनाकर आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

 

source news: zeenews

55000 rupees salary BEL Recruitment 2022 faridabadnews faridabadnews24 golden job opportunities for youths who have completed engineering degree Government Jobs 2022 India Jobs 2022 Jobs 2022
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.