Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें घर पर रख सकते हैं कितनी शराब, हरियाणा के इन 22 गांवों में नहीं खुलेंगे शराब ठेके

जानें घर पर रख सकते हैं कितनी शराब, हरियाणा के इन 22 गांवों में नहीं खुलेंगे शराब ठेके

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

हरियाणा: हरियाणा में 11 जून को आबकारी वर्ष पूरा हो रहा है। प्रदेश मे 18 मई को शराब के ठेके अलॉट किए गए है। इस बार हरियाणा में ऐसी 22 ग्राम पंचायते हैं जिनमें शराब  ठेके नहीं खोले गए। आगामी वर्ष के लिए नई आबकारी नीति के तहत जिले में शराब के जोन 48 से घटाकर 25 कर दिए गए हैं। जोन की संख्या कम होने  पर एक जोन में शराब ठेकों की संख्या बढ़ा दी गई है।अब एक जोन में 4 शराब ठेके खोले जा सकेंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में सब बैंड नहीं खुलेंगे लेकिन ग्रामीण एरिया में सब बैंड यानि उप ठेका खोलने की अनुमति रहेगी।जिले की 25 जोन के लिए इस बार विभाग ने 80.95 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइज रखा है। वहीं पिछले चार सालों में आरक्षित मूल्य से अधिक राजस्व प्राप्त् करने पर जिला पहली बार प्रदेश के ए ग्रुप जिलों में शामिल किया गया है।

जानिए… आम नागरिक घर पर रख सकते हैं कितनी शराब

शराब प्रकार            बोतल

देशी            6 बाेतल

विदेशी            12 बोतल

वियर            12 बोतल

रम              12 बोतल

वाइन            12 बाेतल

वोदका            12 बाेतल

शहरी क्षेत्र में नहीं खोल सकेंगे सब बैंड

नई आबकारी पॉलिसी के अनुसार ठेकेदार शहरी क्षेत्र के ठेके के सब बैंड यानि उप ठेके नहीं खोल सकेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में एक जोन में जो चार मुख्य ठेके होंगे वह ठेकेदार अपनी मर्जी से उस एरिया में कहीं भी खोल सकता है तथा सब बैंड भी खोल सकता है।

ग्रामीण सब बैंड के लिए ये लगेगी फीस

ग्रामीण एरिया की जोन में उप ठेका खोलने के लिए ठेकेदार को फीस भरनी होगी। उप ठेके वाले एरिया में यदि आबादी 1 हजार या इससे कम है तो सब बैंड की 1 लाख 50 हजार रुपये फीस लगेगी।  1 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में सब बैंड के लिए 3 लाख रुपये फीस भरनी होगी। शराब ठेके स्कूल, मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल से 150 मीटर के दायरे में नहीं खोले जा सकते। सब बैंड की मुख्य ठेके से दूरी कम से कम 2 किलोमीटर होनी जरूरी होगी

 

जिले के इन 22 गांवों में नहीं खुलेंगे शराब के ठेके

जिले के 22 गांव ऐसे हैं जहां शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। इन गांवों में ढाणी छतरियां, नांगला, ढाबी कलां, ठरवा, दमकौरा, ढाणी इशर, जांडवाला सोत्तर, खुंबर, भूथन खुर्द, ढाणी सांचला, चंद्रावल, इंदाछोई, चितैन, मानावाली, भट्टू, ढिंगसरा, ढाणी भोजराज, माधुवाना, दिवाना, म्योंदकलां, गदली और बरसीन शामिल हैं।

 

 

पिछले 7 साल में यूं बढ़ता गया आरक्षित मूल्य

साल            आरक्षित मूल्य

2016-17        56.21 करोड़

2017-18        50.80 करोड़

2018-19        58.30 करोड़

2019-20        61.25 करोड़

2020-21        57.68 करोड़

2021-22        67.76 करोड़

2022-23        80.95 करोड़

 

3.81% देशी और 4 फीसदी बढ़ा अंग्रेजी शराब का कोटा

जिले में इस बार शराब का कोटा भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ाया गया है। पिछले साल जिले में देशी शराब का कोटा 40.20 लाख बोतल था जिसे 3.81 फीसदी बढ़ा कर 41.57 लाख कर दिया गया है। इसी प्रकार अंग्रेजी शराब के कोटे का 4 फीसदी बढ़ाकर 7.95 लाख से 8.27 लाख कर दिया गया है।

पिछले 2 साल में आ चुका 255 करोड़ रेवेन्यू

साल 2020-21 में जिले के शराब ठेकों के लिए 67.75 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य रखा गया था जिसकी एवज में जिले में 135 करोड़ राजस्व एकत्रित हुआ था।

इस प्रकार इस साल जिले की 48 जोन के ठेकों का आरक्षित मूल्य 74.16 करोड़ था जिसकी एवज में अब तक 120 करोड़ राजस्व आ चुका है। इस साल 11 जून तक 150 करोड़ राजस्व आने की संभवना है।

इस साल अब तक आ चुका 120 करोड़ राजस्व: शास्त्री

यह जिला वर्ष 2017-18 में केवल मात्र 60 करोड़ राजस्व प्राप्त कर पाया था, जिसे इस वर्ष 11 जून 2022 तक 150 करोड़ पर पहुंचाने का विभाग का प्रयास है, इस साल अब तक 120 करोड़ राजस्व आ चुका है, अगले वर्ष के लिए 25 जोन का आरक्षित मूल्य 80.95 करोड़ रखा गया है।

source news: chopaltv
faridabadnews faridabadnews24 Know how much liquor you can keep at home liquor contracts will not open in these 22 villages of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.