Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CCTV में दिखा कुछ ऐसा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ मिनट पहले का Video आया सामने

CCTV में दिखा कुछ ऐसा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ मिनट पहले का Video आया सामने

faridabadnews24By faridabadnews24May 30, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

CCTV footage of Sidhu Moose Wala SUV: पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे आपसी दुश्मनी का मामला बता रही है. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मूसेवाला की एसयूवी नजर आ रही है.

 

2 कार कर रही थी मूसेवाला की एसयूवी का पीछा

सीसीटीवी फुटेज में सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की एसयूवी एक रास्ते से गुजरती दिख रही है और बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी हत्या से कुछ मिनट पहले का है. वीडियो में 2 कारें मूसेवाला की एसयूवी का पीछा करती दिख रही हैं. इसके बाद वीडियो में एक सफेद रंग की बोलेरो भी जाती नजर आ रही है.

 

मूसेवाला की गाड़ी पर हुई अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) पर रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हमला हुआ. पंजाब के डीजीपी वीके भवरा के मुताबिक, मूसेवाला अपने पड़ोसी गुरविंद सिंह और रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह के साथ शाम साढ़े चार बजे अपने घर से निकले थे. इस दौरान वह खुद गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने आगे बताया कि जब मूसेवाला मानसा जिले के जवाहरके गांव पहुंचे थे तो दो गाड़ियों ने उनकी एसयूवी को रोक लिया और इसके बाद उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई.

 

मूसेवाला की सुरक्षा में तैनात थे 2 कमांडो

पंजाब के डीजीपी वीके भवरा ने कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे. हर साल ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की बरसी और अगले महीने ‘घल्लुघारा सप्ताह’ के कारण सुरक्षा कम की जाती है. इसी को देखते हुए मूसेवाला की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के चार कमांडो में से दो को हटाया गया था और फिलहाल 2 कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे.

 

कमांडो और बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना गए थे मूसेवाला

पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘घटना के समय सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) अपने दो कमांडो को साथ नहीं ले गए थे. इसके साथ ही वह अपनी प्राइवेट बुलेट प्रूफ गाड़ी भी नहीं ले गए थे.

 

 

एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती की थी. पंजाब के डीजीपी वीके भवरा के अनुसार, पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे. हालांकि बाद में 4 कमांडो में से 2 को हटाया गया था और फिलहाल 2 कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे. उन्होंने बताया कि हर साल ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की बरसी और अगले महीने ‘घल्लुघारा सप्ताह’ के कारण सुरक्षा कम की जाती है. इसी को देखते हुए मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की गई थी.

 

source news: zeenews

a few minutes before the murder of Sidhu Musewala Congress faridabadnews faridabadnews24 Punjab Govt Punjab Police Sidhu Moose Wala Sidhu Moose Wala Murder Something like this was seen in CCTV the video surfaced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.