Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार में एक पुलिसकर्मी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट करना महंगा पड़ा

बिहार में एक पुलिसकर्मी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट करना महंगा पड़ा

faridabadnews24By faridabadnews24April 7, 2020No Comments2 Mins Read

बक्सर । बिहार में एक पुलिसकर्मी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट करना महंगा पड़ा। नौकरी गंवा कर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। बिहार के डीजीपी ने आरोपी एएसआई (ASI) को नौकरी से हटाने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बक्‍सर के आरक्षी अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश पहले ही दे दिया था। इसके बाद उसे रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

बताया जाता है कि बक्‍सर के नावानगर थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी एएसआइ संतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एएसआइ ने रविवार को आपत्तिजनक फोटो वायरल करते हुए उस पर गलत टिप्पणी की थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। इस पर गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर सहायक दारोगा संतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। डीजीपी के आदेश पर आरोपी एएसआई को बर्खास्‍त करने की कार्रवाई की गई है।

बताते चलें कि रविवार को नावानगर थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में एएसआइ संतोष कुमार ने आपत्तिजनक फोटो के साथ सांप्रदायिक टिप्पणी लिखी थी। ग्रुप में पोस्ट डालने के कुछ ही देर के बाद इसी पोस्ट को सोनवर्षा के पूर्व जदयू नेता शम्भू पटेल ने सोनवर्षा थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में वायरल कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई का आदेश दिया था।

बहरहाल, आरोपी एएसआई के बर्खासत करने की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल साइबर सेनानी ग्रुप का गठन लोगों को त्वरित सेवा देने को किया गया था। लोगों ने इसे मनोरंजन का साधन बना डाला। इसे लेकर बार-बार पुलिस के वरीय पदाधिकारी के पास शिकायत की जाती थी। लेकिन जब एक पुलिसकर्मी ही इसे मजाक बना दिया, तब पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया और कड़ी कार्रवाई की।

A policeman in Bihar found it expensive to post objectionable posts on social media faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    LPG Price Today: चेक करें लेटेस्ट रेट, दुनियाभर में चल रहे तेल की कमी के चलते आपके शहर में कितनी हुई LPG की कीमत

    March 12, 2026

    यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम ने इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’, ‘यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता’

    March 12, 2026

    T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास, संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.