Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चोरी की गाड़ी को काटकर स्पेयर पार्ट बेचता था कबाड़ी, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चोरी की गाड़ी को काटकर स्पेयर पार्ट बेचता था कबाड़ी, क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

faridabadnews24By faridabadnews24June 18, 2022No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद:* डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए इसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने चोरी के दो मुकदमों में एक आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कुनाल है जो फरीदाबाद की कच्ची कॉलोनी का रहने वाला है और भगत सिंह कॉलोनी में कबाड़ी का काम करता है। आरोपी चोरी की एक इक्को तथा एक i10 गाड़ी खरीदकर उसको काटने के पश्चात इनके स्पेयर पार्ट को बेचने का काम कर रहा था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर 13 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इको गाड़ी को काटते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने किसी देवेंद्र नाम के व्यक्ति से यह चोरी की गाड़ी खरीदी थी जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 
 
 
 
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इको गाड़ी को फरीदाबाद के एनआईटी एरिया से तथा i10 कार को फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड एरिया से चोरी किया गया था। आरोपी के कब्जे से इको गाड़ी के स्पेयर पार्ट जिसमें गाड़ी का इंजन, चेसिस, डैशबोर्ड, खिड़कियां, टायर शौकर, छत, सिलेंडर, एक्सेल, अल्टरनेटर रेडिएटर व बंपर तथा i10 गाड़ी की दो खिड़की, एक बंपर तथा गाड़ी के इंजन में चेसिस तथा अन्य सामान को बेचने पर मिली रकम में से 20500 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था परंतु 4 महीने पहले उसने अपना काम अलग कर लिया और चोरी की गाड़ियां खरीद कर उन्हें काटने के पश्चात उनके स्पेयर पार्ट को बेचने का काम शुरू कर दिया। आरोपी ने बताया कि गाड़ी के स्पेयर पार्ट्स महंगे बिकते हैं जिससे उसकी ज्यादा कमाई होती थी इसीलिए इसके लालच में आकर उसने चोरी की गाड़ी खरीदना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा वारदात में शामिल आरोपी के साथी कि पुलिस द्वारा तलाश करके जल्द ही उसकी धरपकड़ की जाएगी।
Crime Branch Central arrested and sent to jail faridabadnews faridabadnews24 The scrap used to sell spare parts by cutting the stolen car
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.