Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले, भारत में COVID-19 केसों में 8.68 फीसदी उछाल

पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले, भारत में COVID-19 केसों में 8.68 फीसदी उछाल

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली:  देश में कोरोना वायरस के मामलों में 8.68 फीसदी का उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले सामने आए. कोरोना के कुल मामलों की संख्या की बात करें तो 43,344,958 हो गई है. वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो 83,990 है.पिछले 24 घंटे में कोरोना से 10,972 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 42,736027 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.पिछले 24 घंटे में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई.अब तक कुल 524,941 लोगों की मौत हो चुकी है.  पिछले 24 घंटे में  14,91,941  वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,96,62,11,973 वैक्सीनेशन  हो चुका है.

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों के दल के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. पिछले कुछ हफ्तों से भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है. आज की तारीख में, 10 राज्यों – महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात में कोविड-19 के 1,000 से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं. विशेषज्ञों के दल में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव और एनसीडीसी के निदेशक सुजीत सिंह शामिल होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, औषधि विभाग में सचिव एस अपर्णा सहित अन्य भी बैठक में शामिल होंगे.

 

 

पिछले सप्ताह हुई इंसाकॉग की समीक्षा बैठक में, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उन जिलों और क्षेत्रों से पूरे जीनोम अनुक्रमण के लिए “बड़ी संख्या में” नमूने प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, जिनमें सात दिनों की अवधि में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई थी. किसी भी नए उभरते हुए स्वरूप या उप-स्वरूप की संभावना की जांच करने और संक्रमण के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए निर्देश जारी किया गया था. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम (इंसाकॉग) के विशेषज्ञों के मुताबिक, अब तक ओमीक्रोन और इसकी उपवंशावली, मुख्य रूप से बीए.2 और बीए.2.38 कोविड के मामलों में वर्तमान वृद्धि के पीछे प्रतीत होते हैं. बीए.2 और उसकी उपवंशावली करीब 85 प्रतिशत मामलों के लिये जिम्मेदार है जबकि बीए.2.38 करीब 33 प्रतिशत नमूनों में मिल रहा है.

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

13 313 new cases in last 24 hours 8.68 percent jump in COVID-19 cases in India faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.