Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक्टिव मरीजों की संख्या 1.11 लाख से हुई ज्यादा, देश में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर

एक्टिव मरीजों की संख्या 1.11 लाख से हुई ज्यादा, देश में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Coronavirus Update Today: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 16,103 नए केस सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,35,02,429 हो गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 31 मरीजों की जान चली जाने से मृतकों की संख्या 5,25,199 तक पहुंच गई है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,711 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 फीसदी है.

 

 

 

बीते 24 घंटे में इतनी बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 2,143 केस की बढ़ोतरी हुई है. संक्रमण की दैनिक दर 4.27 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.81 फीसदी दर्ज की गई. वहीं, कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,65,519 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है. इसके अलावा देशभर में कोविड-19 रोधी वैक्सीन की अब तक 197.95 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं.

 

 

बीते 24 घंटे में हो गई 31 मरीजों की मौत

देश में पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में जिन 31 मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 14 लोग केरल के थे. इसके अलावा महाराष्ट्र से 5, पश्चिम बंगाल से 3, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से 2-2 और कर्नाटक, मध्य प्रदेश और मिजोरम से 1-1 मरीज की मौत हुई.

 

 

 

कोरोना से अब तक इतने मरीज गंवा चुके हैं जान

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 5,25,199 लोग जान गंवा चुके हैं, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,47,934, केरल में 70,037, कर्नाटक में 40,119, तमिलनाडु में 38,026, दिल्ली में 26,266, उत्तर प्रदेश में 23,540 और पश्चिम बंगाल में 21,222 लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

 

 

 

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को 1 करोड़ से अधिक हो गए थे.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 the havoc of Corona is not decreasing in the country The number of active patients exceeded 1.11 lakh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.