Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस महीने तक मिलेगा मुफ्त का राशन, गरीब लोगों के लिए सरकार की बड़ी सौगात

इस महीने तक मिलेगा मुफ्त का राशन, गरीब लोगों के लिए सरकार की बड़ी सौगात

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ration Card: गरीबों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. वहीं सरकार की ओर से कई स्कीम भी गरीब वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही है. कोई भूखा न सोए, इस उम्मीद से सरकार गरीब लोगों को फ्री राशन भी मुहैया करवा रही है. कोरोना के बाद से ही लोगों को आर्थिक स्तर पर कई प्रकार की चुनौतियां देखने को मिली हैं. ऐसे में कई ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी भी ठीक से नसीब नहीं हो पाती है. ऐसे ही लोगों के लिए सरकार की ओर से फ्री राशन की स्कीम चलाई जा रही है. वहीं सरकार की ओर से फ्री राशन की स्कीम की डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है.

 

 

 

इस महीने तक मिलेगा फायदा

मोदी सरकार की ओर से इस साल मार्च के महीने में फ्री राशन स्कीम की डेडलाइन को बढ़ा दिया था. 80,000 करोड़ रुपये की लागत से गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त में छह महीने के लिए सरकार की ओर से दिया जा रहा है. पहले इस स्कीम की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी. हालांकि मार्च के महीने में ही इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया था. इसके साथ ही गरीब तबके के लोग इस स्कीम का फायदा इस साल सितंबर महीने तक उठा सकते हैं.

 

 

इतना आया खर्च

COVID-19 के कारण गरीब लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से फ्री राशन की स्कीम लाई गई थी. वहीं पिछले दो वर्षों में इस योजना के तहत पहले ही लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और मार्च में इस योजना को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था. इसके कारण इस योजना में और 80,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

 

 

ये मिलता है फायदा

बता दें कि मार्च 2020 में केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत कवर किए गए 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज मुफ्त प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM-GKAY) की शुरुआत की गई थी. COVID महामारी के दौरान लोगों की कठिनाइयां इस योजना के कारण काफी कम भी हुई.

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Free Ration Free ration will be available till this month government's big gift for poor people Modi Government Ration Ration Card September
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.