Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत को वापिस ले सरकार : धर्मबीर भड़ाना

गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत को वापिस ले सरकार : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24July 8, 2022Updated:July 8, 2022No Comments2 Mins Read

 

फरीदाबाद :  आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में वीरवार को सैंकड़ों लोग नई दिल्ली, संसद भवन पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जहां बढ़ी हुई घरेलू गैस की कीमतों को वापिस लेने की मांग की गई। युवा विंग द्वारा आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता कर रहे थे। इनके साथ इस मौके पर युवा हरियाणा अध्यक्ष अरुण हुड्डा, हरियाणा के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर एवं अनुराग ढांडा मौजूद रहे। प्रदर्शन में पहुंचे जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों का खून चूसने पर लगी है। एक तरफ लोगों के पैसे को लूटकर विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, दूसरी तरफ महंगाई की दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग भाजपा सरकार की मनमानी एवं निरंकुशता से परेशान है। लोग बदलाव की राह देख रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है।

 

 

 

आज जिस प्रकार से उन्होंने दिल्ली की दिशा एवं दशा बदलने का काम किया है, वह काबिले तारीफ है और इसी का परिणाम है पूरा देश आज उनको सम्मान की निगाहों से देख रहा है। वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो भ्रष्टाचार करने वालो को कतई भी बर्दाश्त नहीं करती। फिर चाहे वह विधायक हो या मंत्री। मगर, हरियाणा की भाजपा सरकार बदनामी के डर से अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है। आज महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं बढ़ते हुए अपराध से हर त्राहिमाम कर रहे है और बदलाव की बाट देख रहा है। फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी तख्ता पलटने का काम करेगी। इनके साथ इस मौके पर ओमपाल टोंगर, हंसराज दायमा, हितेश पाल्टा, चंचल तंवर, मेहरचंद हर्षाना, सतीश चंदीला, विक्रांत भाटी, चंद्रवीर, सुभाष बोस, गोविंदा, अजय खटाना, महेश कुमार आदि दिल्ली पहुंचे और महंगाई को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

faridabadnews faridabadnews24 Government should take back the increased price of gas cylinder: Dharambir Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.