Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांवड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू

कांवड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2022No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद :  श्रावण माह के मद्देनजर फरीदाबाद में कांवड़ियों की सुविधा के लिए उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रावण माह के दौरान ट्रैफिक को सामान्य बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 दिल्ली-मथुरा रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था अधिक होती है। इसके अलावा राष्ट्रीय मार्ग पर कोई भी कांवड़ शिविर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने एमसीएफ, अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, जहां से जल लेकर कावड़िए अपने गंतव्य स्थानों तक जाते हैं, उनकी उचित मरम्मत सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा की कांवड़ शिविर के दोनों तरफ लाइटों का प्रबंध, साफ़-सफाई, शिवरों को सेनेटाइज्ड तथा सीसीटीवी का भी प्रबंध हो। कांवड़ शिविर मुख्य सड़क से कम-से-कम 5 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। इसके साथ ही कांवड़ शिविर में पीछे इतनी जगह हो कि वहां कांवड़ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कावड़ियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए चिन्हित जगाओ पर एम्बुलेंस की वयवस्था हो। चिन्हित जगहों पर जहाँ सड़क में जलभराव होते हों, वहां टैंकर खड़े करें ताकि जलभराव को रोका जा सके।
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने संबंधित थाना प्रबंधकों को भी निर्देश दिए कि जहां ट्रैफिक ज्यादा तेज हो वहां बैरिकेड लगाए जाएं। कांवड़िए भी अपने साथ गैस सिलेंडर, हॉकी, लाठी, डंडा, बेसबॉल बैट आदि नहीं रख सकेंगे। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि आउटर रोड बाईपास से कावड़ियों का आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उस सड़क की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें, जिससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एडीसी मोह्हमद इमरान रजा, सीटीएम नसीब कुमार, तहसीलदार नेहा सहारन, तहसीलदार भूमिका लाम्बा, डीएचबीवीएन से उर्मिला ग्रेवाल सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Preparations started at administrative level for smooth and safe movement of Kanwariyas
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.