Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां फिर से बंद हुए स्कूल, देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट! एक दिन में आए इतने केस

यहां फिर से बंद हुए स्कूल, देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट! एक दिन में आए इतने केस

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

India Covid Update: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार लगातार तेज हो रही है. कोविड-19 (Covid-19) के नए मामलों में 19 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 20,139 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 38 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई. इसी के साथ देशभर में एक्टिव केस बढ़कर 1,36,076 हो गए हैं.

 

 

 

एक दिन में 20 हजार के पार कोविड केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 20,139 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,36,89,989 हुई. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 5,25,557 पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में कोविड से 16,482 लोग रिकवर हो गए. देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 43,028,356 हो गई है.

 

 

 

महाराष्ट्र में आए 2575 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2575 और मरीज मिले तथा 10 संक्रमितों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80,10,223 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,48,001 हो गई है.

 

 

 

दिल्ली में ये है कोरोना का हाल

वहीं राजधानी दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 490 नए मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. संकमण दर 3.16 प्रतिशत दर्ज की गयी. नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,41,905 हो गए, वहीं मृतक संख्या 26,288 हो गई.

 

 

 

 

मणिपुर में बंद किए स्कूल

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है. मणिपुर सरकार ने राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर अगले सप्ताह तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. यह आधिकारिक आदेश मंगलवार को जारी किया गया. विद्यालयी शिक्षा आयुक्त एच. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. आदेशानुसार, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अन्य बोर्डों से संबद्ध निजी स्कूलों को जनहित में 24 जुलाई तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए. गर्मियों की छुट्टियों के बाद कई स्कूल 16 जुलाई से खुलने वाले थे l

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Coronavirus covid-19 faridabadnews faridabadnews24 India Covid Update Schools closed here again the sound of the fourth wave of Corona in the country! So many cases came in one day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.