Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ भारत व अखण्ड भारत : कृष्णपाल गुर्जर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ भारत व अखण्ड भारत : कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि श्रेष्ठ भारत और अखण्ड भारत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मकसद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। दुनिया में भारत की छवि को भी बेहतर बनाने में मोदी के कार्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तीसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने की। कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोदी व मनोहर सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों से आए बदलावों को जनता तक पहुंचाने के ध्वज वाहक बनें। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा और कहा कि विपक्ष के पास गर्व करने के लिए कुछ नहीं हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आठ साल में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं वो 70 साल के इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुए। उन्होंने कहा पीएम मोदी जब मीटिंग लेते हैं तो उनके पास सभी का रिपोर्ट कार्ड होता है। पीएम मोदी ने योजनाओं को कागजो में नहीं बनाया बल्कि 100 प्रतिशत तक उस पर काम किया और लोगों तक पहुंचाया है। देश के आजाद होने के बाद से चली आ रही धारा-370 को हटाने की पिछली किसी सरकार ने हिम्मत नहीं की। सबसे बड़ी बात कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि भारत से धारा-370 समाप्त होगी।

 

 

 

लेकिन इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा-370 को हटाकर साकार किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक पर काम किया, भगवान का भव्य मंदिर अब बन रहा है, ऐसे अनेक काम जिनमें काशी विश्वनाथ धाम, सोमनाथ मंदिर समेत कई तीर्थ धाम हैं उन सभी का संरक्षण भी सरकार कर रही है। पिछली सरकारों ने देश में गरीबी हटाओ का नारा तो दिया पर उस पर धरातल पर काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने जब शपथ ली तो सबसे पहले यही कहा था कि हमारी सरकार सरकार गरीबों की सरकार होगी। पीएम ने योजनाओं को कागजों में नहीं बनाया बल्कि 100 प्रतिशत तक उस पर काम किया और लोगों तक पहुंचाया। मोदी शासन में तीन करोड़ लोगों आवास का लाभ मिला। 35 करोड़ लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध हुई। 45 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 500 रुपये डालती है तो पूरा पैसा उन महिलाओं तक पहुंचता है।

faridabadnews faridabadnews24 Prime Minister Narendra Modi has only one aim Shreshtha Bharat and Akhand Bharat: Krishnapal Gurjar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.