Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये 1 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, एंटीबॉडी को भी चकमा दे रहा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट!

ये 1 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, एंटीबॉडी को भी चकमा दे रहा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट!

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Coronavirus BA.5 Variant Symptoms: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और कोविड-19 के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron Variant) का नया सब-वेरिएंट बीए.5 (BA.5 Sub-Variant) जिम्मेदार है. एक्सपर्ट्स ने इस वेरिएंट को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि यह तेजी से संक्रमित करता है और एंटीबॉडी को भी चकमा दे सकता है. यानी ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीए.5 (BA.5) उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले सकता है, जो पहले कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं.

 

 

 

कोरोना वैक्सीन के लिए 4 गुना अधिक प्रतिरोधी

ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीए.5 (Omicron Sub-Variant BA.5) कोविड-19 टीकों के लिए चार गुना अधिक प्रतिरोधी है, जो अब अमेरिका में प्रमुख कोरोना वायरस स्ट्रेन है. नेचर में प्रकाशित एक नए स्टडी-रिपोर्ट में पाया गया कि ओमिक्रॉन के पहले के सब-वेरिएंट की तुलना में यह वेरिएंट मैसेंजर आरएनए टीकों के लिए चार गुना अधिक प्रतिरोधी है, जिसमें फाइजर और मॉडर्ना कोविड-19 के टीके शामिल हैं.

 

 

 

मरीजों को गंभीर रूप से कर रहा संक्रमित

बीए.5 (BA.5) लोगों को तेजी से संक्रमित कर रहा है. मेयो क्लिनिक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि नया स्ट्रेन ‘हाइपरकॉन्टेजियस’ है और मरीज को अस्पताल में और आईसीयू में भर्ती होने की हालत में पहुंचा रहा है. बिना टीकाकरण वाले लोगों में वायरस से संक्रमित होने की संभावना उन लोगों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक होती है, जिन्हें टीका लगाया जाता है और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 7.5 गुना अधिक होती है, और मृत्यु की संभावना 14 से 15 गुना अधिक होती है.

 

 

 

बीए.5 का सबसे खतरनाक लक्षण

ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron Variant) का नया सब-वेरिएंट बीए.5 (BA.5 Sub-Variant) भी पिछले वेरिएंट्स की तरह है. इसके लक्षण कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की तरह घातक नहीं हैं, लेकिन कुछ गंभीर मामले में दर्दनाक लक्षण महसूस हो सकते हैं. बीए.5 का सबसे खराब लक्षण (BA.5 Variant Symptoms) गले में खराश (Sore Throat) है.

 

 

 

बीए.5 से संक्रमित होता है ऊपरी श्वसन मार्ग

कोलोराडो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट के अन्य सब-वेरिएंट्स की तरह बीए.5 (BA.5 Sub-Variant) भी ऊपरी श्वसन मार्ग को प्रभावित करता है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. गले में खराश और नाक बंद होना इस बात का संकेत है कि वायरस ने जकड़ लिया है.

 

 

 

श्वसन मार्ग में जकड़न से कैसे निपटें?

गले में खरास और नाक बंद होने के अलावा अगर सांस लेने में दिक्कत है तो आप कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो सकते हैं और आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसके बाद कोरोना टेस्ट कराएं और जब तक निगेटिव रिपोर्ट ना आए तब तक खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लें. इसके साथ ही घर का बना खाना खाएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. नमक के पानी से गरारे करने, गुनगुना पानी और शहद वाली चाय पीने से भी आराम मिल सकता है.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Be careful as soon as you see these 1 symptoms Corona vaccine Coronavirus Coronavirus 4th Wave Coronavirus BA.5 Variant dangerous variant of corona dodging antibodies too! faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.