Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें वायरस की भ्रामक बातों का सच, कोरोना के बाद मंकीपॉक्स का फैला खौफ

जानें वायरस की भ्रामक बातों का सच, कोरोना के बाद मंकीपॉक्स का फैला खौफ

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Monkeypox Outbreak: कोरोना के बाद अब भारत समेत दुनियाभर में खतरनाक मंकीपॉक्स वायरस का खतरा बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली में 24 24 जुलाई को मंकीपॉक्स के एक मामले की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद देश में ऐसे रोगियों की कुल संख्या चार हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी बताया है. इसके बाद लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मंकीपॉक्स वायरस से जुड़े कई सवाल और भ्रामक बातें और दावें इन दिनों तैजी से फैल रहे हैं. मंकीपॉक्स को लेकर चल रही भ्रामक बातों से आज हम पर्दा हटाने जा रहे हैं.

 

 

1. क्या मंकीपॉक्स कोविड-19 की तरह ही नई महामारी है?

ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल है. इसकी सीधा जवाब है- नहीं. WHO के मुताबिक, मंकीपॉक्स वायरस कोरोना या किसी अन्य वायरस की तरह ज्यादा संक्रामक नहीं है. ये कोरोना की तरह एक-दूसरे के बीच आसानी से फैलता भी नहीं है. मंकीपॉक्स किसी संक्रमित या उनके इस्तेमाल वाली चीजों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. स्किन के किसी घाव या आंख, नाक या मुंह के रास्ते भी ये वायरस शरीर में एंट्री ले सकता है. शारीरिक संबंध बनाने से भी ये वायरस फैलता है. संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से भी मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ जाता है. इसके बाद भी ये वायरस कोरोना जितना खतरनाक नहीं है.

 

 

2. क्या केवल समलैंगिकों को ही इस वायरस से खतरा है?

WHO के महानिदेशक जनरल डॉ टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने सलाह दी कि जिन पुरुषों के मंकीपॉक्स की चपेट में आने का जोखिम है वे फिलहाल यौन साथियों की संख्या सीमित रखने पर विचार करें. उन्होंने कहा कि मई में मंकीपॉक्स का प्रकोप शुरू होने के बाद से इससे जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 98 प्रतिशत ‘गे’, ‘बाइसेक्शुअल’ और अन्य पुरुष हैं, जो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं. उन्होंने जोखिम के दायरे में आने वाले लोगों से खुद को बचाने के लिए कदम उठाने की अपील की है.

 

 

3. क्या मंकीपॉक्स वायरस का कोई इलाज है?

मंकीपॉक्स वायरस के ज्यादातर मामलों में इलाज की जरूरत नहीं पड़ती. इसके लक्षण धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं. हालांकि जरूरत पड़ने पर दर्द और बुखार की दवाएं ली जा सकती हैं. मंकीपॉक्स के लक्षण जैसे शरीर पर फुंसियों या चकत्ते हो जाने पर उन्हें समय-समय पर साफ पानी और एंटीसेप्टिक से इसे साफ करते रहें. यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने अपनी वेबसाइट पर मंकीपॉक्स के खिलाफ कुछ दवाएं बताई हैं. इसमें वैक्सीनिया इम्युनोग्लोबुलिन, एसटी-246 और सिडोफोविर शामिल हैं. वहीं, मंकीपॉक्स की JYNNEOSTM भी मौजूद है. इसे कई देशों में इस्तेमाल की मंजूरी भी मिल चुकी है. इसे इम्वाम्यून या इम्वेनेक्स के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलावा टेकोविरिमैट नाम का एक एंटीवायरल, ACAM2000 वैक्सीन भी कारगर है.

 

 

 

4. क्या सेक्स करने से होता है मंकीपॉक्स?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आमतौर पर ऐसा नहीं होता. लेकिन आपमें मंकीपॉक्स के लक्षण हैं और ऐसे में आप असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं, तो आपके शरीर का संक्रमण आपके पार्टनर को भी हो सकता है. मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को रिकवरी के 12 हफ्तों तक यौन संबंध बनाने के दौरान कॉन्डोम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. सेक्सुअल पार्टनर को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लेकिन ऐसा नहीं कि ये केवल सेक्सुअल संपर्क से ही फैलता है. किसी भी संक्रमित के करीब जाने पर ये वायरस हो सकता है.

 

 

 

5. मंकीपॉक्स की जांच के लिए क्या है सुविधा?

एक सवाल जो बहुत लोगों के मन में है, वो इसकी जांच को लेकर है. तो आपको बता दें कि कोरोना वायरस की तरह ही मंकीपॉक्स का भी RT-PCR टेस्ट होता है.  अंतर केवल इतना है कि कोविड जांच के लिए गले या नाक का स्वैब लिया जाता है, बल्कि मंकीपॉक्स में शरीर पर उभरे रैश के अंदर के पानी की जांच की जाती है. अभी ये सुविधा पुणे के एनआईवी में ही उपलब्ध है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

after Corona faridabadnews faridabadnews24 Know the truth of the misleading things about the virus the fear of monkeypox spread
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.