Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हेपेटाइटिस आमतौर पर गंदे पानी व भोजन के सेवन से होता है : डॉ. पंकज अग्रवाल

हेपेटाइटिस आमतौर पर गंदे पानी व भोजन के सेवन से होता है : डॉ. पंकज अग्रवाल

faridabadnews24By faridabadnews24July 30, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद , 30 जुलाई : अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्टिय अध्यक्ष डा. एम पी सिंह ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेपेटाइटिस का मतलब उस अंग में सूजन होना होता है जो पोषक तत्वों को प्रोसेस करता है, खून को फिल्टर करता है, और संक्रमण से लड़ता है। यानी यह अंग लीवर है व लीवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस कहते हैं। जब लीवर में सूजन या डैमेज होता है, तो लीवर का कार्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा शराब पीने, विषाक्त पदार्थ, कुछ दवाएं और कुछ चिकित्सीय स्थितियां हेपेटाइटिस की समस्या को जन्म देती है।

 

 

उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस आमतौर पर गंदे पानी व भोजन के सेवन होना शुरू होता है। हेपेटाइटिस – ए, ई के इन्फेक्शन की शुरुआत दूषित जल और दूषित भोजन से होती है। इसके अलावा खुले में शौच, हाथ न धोना और सीवर आदि की सफाई करने वाले लोगों में हेपेटाइटिस तेज़ी से फैलना शुरू होता है। वहीं हेपेटाइटिस-बी और सी संक्रमित व्यक्ति को लगाए गए इंजेक्शन को दोबारा किसी व्यक्ति में लगा देने से होती है। हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित मरीज़ का खून किसी दूसरे व्यक्ति को चढ़ा देने से भी संक्रमण फैल सकता है।हेपेटाइटिस-बी और सी संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है।

 

 

हेपेटाइटिस से संक्रमित होने पर सबसे पहले मरीज के लिवर में खराबी होना शुरू होती है । आशीर्वाद अस्पताल से डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की शुरुआत होने पर मरीज के लिवर में सूजन शुरू होती है और धीरे-धीरे लिवर खराब होने लगता है। डॉ. महेश ने कहा कि इस तरह का कोई भी लक्षण अगर शरीर में दिखाई दे तो मरीज को लापरवाही नहीं करनी चाहिए तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर इस डर से बाहर निकलने के लिए अगर कुछ व्यक्तिगत तौर पर सावधानियां बरती जाए तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है, जैसे बाहरी वस्तुओं के खानपान पर प्रतिबंध एवं ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ना किया जाए तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

 

 

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे सुंदर गहना होता है, लेकिन आजकल की युवा पीढ़ी इस बात को समझने में असमर्थ है और उनका ध्यान बाहरी फास्ट फूड पर ज्यादा रहता है यही कारण है कि आजकल युवा पीढ़ी में अनेक बीमारियां देखने को मिल रही है । अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार सिह ने बताया कि हम लोग ट्रस्ट के माध्यम से आशीर्वाद अस्पताल के साथ मिलकर आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे यहां पर सभी स्टाफ़ का आम लोगो के लिए बहुत ही अच्छा ब्यवहार और आप यहां पर किसी भी तरह के इलाज के लिये आ सकते हैं

faridabadnews faridabadnews24 Hepatitis is usually caused by consumption of dirty water and food : Dr. Pankaj Aggarwal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.