
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : वुमेंस पावर संस्था ने धूमधाम से बनाई हरियाली तीज वुमेन पावर की प्रेजिडेंट चांदनी आजाद अली ने बताया कि आज सेक्टर 23 की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हरियाली तीज के इस प्रोग्राम में भाग लिया और मेंहदी लगाकर झूला झूल कर नाच गाने के साथ हरियाली तीज को बनाया आज इस हरियाली तीज के अवसर पर सेक्टर 23 वार्ड नम्बर 4 की पार्षद शीतल खटाना जी मौजूद रहे और उन्होंने महिलाओं के साथ नाच गाकर इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई साथ ही वुमेन्स पावर की टीम से वाइस प्रैजीडैंट डोली कपूर, रिद्धिमा पराशर ,मिली शर्मा ,अंजलि राजपूत ,नेहा कल्पना ,भावना मौजूद रहे साथ ही वुमेंस पावर की प्रेजिडेंट चांदनी आजाद अली ने बताया कि सेक्टर 23 के हिमाचल स्वीट के जो ऑनर है आशु कपूर और उनकी धर्मपत्नी रुचि कपूर ने इस कार्यक्रम को करने में हमें बहुत सहयोग किया l
