Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 6 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट, शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने किया गिरफ्तार

6 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट, शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने किया गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Land Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में शिवसेना सांसद (Shiv Sena MP) संजय राउत (Sanjay Raut) को गिरफ्तार कर लिया है.  अधिकारियों ने बताया कि राउत (60) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में ईडी के मंडल कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

 

 

 

जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

अधिकारियों ने दावा किया कि राउत को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत रविवार देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर हिरासत में लिया गया, क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी हिरासत मांगेगी. जांच एजेंसी का एक दल रविवार को मुंबई के भांडुप इलाके में राउत के आवास पहुंचा, जहां उन्होंने तलाशी ली, राउत से पूछताछ की और शाम तक उन्हें एजेंसी के स्थानीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने का समन दिया.

 
संजय राउत ने क्या कहा? 

संजय राउत ने एक निजी समाचार चैनल को फोन पर बताया कि वह ईडी के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और शिवसेना को खत्म करने के लिए सुनियोजित राजनीतिक साजिश के आगे नहीं झुकेंगे.  उन्होंने कहा, “मैं डरा नहीं हूं.. कानून से असहयोग का सवाल ही नहीं है, मैं शिवसेना के लिए खुद को कुर्बान करने को तैयार हूं. ईडी की टीम बिना कोई नोटिस दिए सुबह-सुबह आ गई, इस तथाकथित मामले में मेरे पास से कोई कागजात नहीं मिला.”

 

 

 

उन्होंने दोहराया कि महा विकास अघाड़ी सरकार (जो 29 जून को गिर गई) को गिराने में मदद करने के लिए उन पर अतीत में दबाव डाला जा रहा था और उन्होंने अपने खिलाफ ईडी के आरोपों को झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि वो किसी के सामने नहीं झुकेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. इससे पहले ईडी की कार्रवाई रविवार को सुबह राउत के भांडुप आवास, ‘मैत्री’ पर धावा बोलने के बाद हुई और 9 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली गई. राउत को दो समन भेजे जाने के बाद ईडी की टीम उनके घर पहुंची. राउत ने 7 अगस्त तक का समय मांगा था, क्योंकि वह संसद से संबंधित कार्य में व्यस्त थे. ईडी का यह कदम शिवसेना के 16 बागी विधायकों की अयोग्यता से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के समक्ष महत्वपूर्ण सुनवाई से एक दिन पहले आया है l

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Arrested after 6 hours of questioning ED ED arrested Shiv Sena MP Sanjay Raut faridabadnews faridabadnews24 Land Scam Case MP Sanjay Raut Shiv Sena
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.