Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सरकार में बुनियादी सुविधाओं से त्रस्त है निगम क्षेत्र की जनता : राकेश भड़ाना

भाजपा सरकार में बुनियादी सुविधाओं से त्रस्त है निगम क्षेत्र की जनता : राकेश भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  बडखल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आप नेता राकेश भड़ाना ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। नगर निगम क्षेत्र की बात की जाए तो आज लोग पीने के पानी, ओवरफ्लो सीवरेज व जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं से लेकर त्रस्त है। हालात यह है कि नगर निगम क्षेत्र की सडक़ों पर सीवरेज के मेन हॉलों के ढक्कन या तो है नहीं या टूट चुके है, जो हादसों का कारण बन रहे है, लेकिन भाजपाई झूठा विकास का राग अलाप कर जनता को गुमराह कर रहे है। राकेश भड़ाना नगर निगम के वार्ड नंबर 20, 21, 22 व 23 में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान वार्ड नंबर 21 से वरिष्ठ समाजसेवी नेता हंसराज दाहिमा के कार्यालय पर आप कार्यकर्ताओं ने राकेश भड़ाना का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।

 

 

 

राकेश भड़ाना ने कहा कि पार्षद का दायित्व होता है कि वह वार्ड की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयास करे और जनता की आवाज उठाए लेकिन भाजपा सरकार में लोगों की समस्याएं हल करने के बजाए यहां घोटाले किए जा रहे है। नगर निगम का 200 करोड़ का घोटाला पूरे हरियाणा में सबसे चर्चित घोटाला है, लेकिन भाजपा सरकार अभी तक इस घोटाले के असली गुनहगारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों को भाजपा सरकार इसलिए जल्दी नहीं करवा रही क्योंकि उन्हें पता है कि निगम क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार को इन चुनावों में आईना दिखाते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेगी। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में जो विकास का मॉडल पेश किया है, उससे लोग प्रभावित हो रहे है और यही कारण है कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर विकास चाहते हो तो वह आगामी निगम चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का काम करें, जिससे कि उनके द्वारा चुनी गई छोटी सरकार उनका सही मायनों में विकास कर सके।

faridabadnews faridabadnews24 People of corporation area are suffering from basic facilities in BJP government: Rakesh Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.