
फरीदबाद ( मिथलेश मिश्रा ) आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के मछगढ़ गांव स्थित केंद्र पर 50 से अधिक महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला आयोग हरियाणा की चेयर पर्सन रेनू भाटिया जी व अतिथि श्रीमती रीना बनर्जी फाउंडर सेक्रेटरी नव सृष्टि संस्था थी इस अवसर पर महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया जी ने जमनालाल बजाज फाउंडेशन के द्वारा संचालित केंद्र की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा जमनालाल बजाज फाउंडेशन के माध्यम से फरीदाबाद के हजारों महिलाओं को शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य की जो सेवाएं प्रदान की जा रही हैं वह अतुलनीय प्रतीत होती हैं और मैं स्वयं तीन बार इन सेवाओं का अवलोकन कर चुकी हूं संस्था के कोरोना काल में गरीब मजदूर पिछड़ों को दी गई मदद सराहनीय है

इस अवसर पर अतिथि श्रीमती रीना बनर्जी ने पूनम सिनसिनवार के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखते हुए कहा की संस्था की अध्यक्षा पूनम मेरी एक उत्तम विद्यार्थी हैं पूनम ने समाज को एक आईना दिखाया है और उसकी संस्था वास्तव में बहुत अच्छा काम कर रही है मुझे बड़ा खुशी होती है कि मेरे द्वारा तैयार की गई एक लड़की आज समाज में अपना मुकाम हासिल कर चुकी है और हजारों महिलाओं को मुकाम तक पहुंचाने का बीड़ा उठाए हुए हैं इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने हुए अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और महिला सशक्तिकरण के ऊपर राजू वर्मा की टीम ने एक नाटक का मंचन किया जो दर्शकों को बहुत ही अच्छा लगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगिता, मीनाक्षी, ज्योति ,कीर्ति, विजू ठेकेदार आदि लोग उपस्थित थे
