Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुनील बंसल बने भाजपा के केंद्रीय प्रभारी, बंगाल से कैलाश विजयवर्गीय की हुई छुट्टी

सुनील बंसल बने भाजपा के केंद्रीय प्रभारी, बंगाल से कैलाश विजयवर्गीय की हुई छुट्टी

faridabadnews24By faridabadnews24August 11, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपेक्षित जीत नहीं मिली। इसके बाद बंगाल भाजपा नेतृत्व में परिवर्तन किया गया था, लेकिन केंद्रीय प्रभारी के रूप में कैलाश विजवर्गीय बने हुए थे। अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विजयवर्गीय को बंगाल इकाई के केंद्रीय प्रभारी से हटा दिया है और उनकी जगह सुनील बंसल को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) उत्तर प्रदेश को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। साथ ही बंसल को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलगांना का प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

विजयवर्गीय को पद से हटाने की उठ रही थी मांग

बताते चलें कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से कैलाश विजयवर्गीय एक बार भी बंगाल नहीं आए हैं। काफी समय से कैलाश विजयवर्गीय को केंद्रीय प्रभारी के पद से हटाने की मांग उठ रही थी।  चुनाव के कुछ दिनों के बाद ही तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को हटा दिया गया था। उनकी जगह सुकांत मजूमदार को बंगाल भाजपा का दायित्व दिया गया।

 

सुनील बंसल को बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और तेलंगाना की दी गई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा जीत में अहम भूमिका निभाने वालों में से एक सुनील बंसल को बंगाल के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से बंगाल भेजी गई विशेष केंद्रीय टीम का बंसल हिस्सा थे।

 

 

यूपी चुनाव में बंसल ने निभाई थी अहम भूमिका

बता दें कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 से 19 और 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को शानदार जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
 
 
NEWS SOURCE : jagran
faridabadnews faridabadnews24 Kailash Vijayvargiya discharged from Bengal Sunil Bansal becomes BJP's central in-charge
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.