
फरीदाबाद : रक्षा बंधन के पावन पर्व पर सेक्टर- 16 अनाज मण्डी, ओल्ड फ़रीदाबाद में पंडित कृष्ण पहलवान और बिल्ला पहलवान द्वारा आयोजित प्राचीन विशाल दंगल में कँवर राजू तोमर लीखी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भारतीय किसान यूनियन भानु ने शिरकत की और रोहतक सांसद डॉ अरविंद शर्मा जी को क्षत्रिय महाराणा प्रताप जी की तस्वीर देखकर फरीदाबाद आगमन पर उनका स्वागत किया.हितेश काला भारत केसरी और हरकेश खली भारत केसरी पहलवानो के बीच की टक्कर 71000 के लिए हुई दो भारत केसरियों की टक्कर को देखकर दर्शक बहुत उत्साहित रहे। कँवर राजू तोमर लीखी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भारतीय किसान यूनियन भानु ने बताया की दंगल में महिलाओं पहलवान की कुश्तियां भी शानदार रही। कँवर राजू तोमर लीखी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा भारतीय किसान यूनियन भानु और फरीदाबाद अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने महाराणा प्रताप अखाड़ा ओल्ड फरीदाबाद के संचालक जगबीर पहलवान और दंगल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कृष्ण पहलवान और दंगल संचालक बिल्ला पहलवान को भी महाराणा प्रताप जी की तस्वीर दे कर सम्मान किया l
