
फरीदाबाद : नगर निगम आयुक्त यशपाल अब फरीदाबाद के नए उपायुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे । शुक्रवार को उनके नियुक्ति आदेश जारी किए गए । श्री यशपाल यादव फरीदाबाद के उपायुक्त के तौर पर दूसरी बार कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने एसडीएम के तौर पर भी फरीदाबाद में कार्य किया था और वर्तमान में यशपाल एमसीएफ के कमिश्नर भी है।
