Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हो सकती है 3 साल की सजा, फटा या गंदा तिरंगा न फहराएं

हो सकती है 3 साल की सजा, फटा या गंदा तिरंगा न फहराएं

faridabadnews24By faridabadnews24August 13, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इस साल 15 अगस्त पर देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा. इसे आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से देशभर में मनाया जा रहा है. इस मौके पर सरकार ने हर घर तिरंगा योजना शुरू की है. जिसके तहत भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की है.

हमारे देश की आन बान शान है तिरंगा

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे फहराने के कुछ नियम भी हैं. हम में से ज्यादातर लोगों को ये तो पता है कि तिरंगा कैसे फहराना है लेकिन पुराने तिरंगा झंडा का क्या करना है ये शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा. इसके अलवा अगर किसी वजह से राष्ट्रीय ध्वज फट गया है, मैला हो गया है या किसी भी तरह से खंडित हो गया हो तो उसके निपटान को लेकर भी कुछ नियम बने हैं. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में.

फटे और पुराने तिरंगे का क्या करें?

आपको बता दें कि फटा या गंदा तिरंगा झंडा फहराना अपराध है अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 3 साल की सजा हो सकती है. भारतीय ध्वज संहिता के खंड 2.2 के अनुसार, यदि तिरंगा झंडा क्षतिग्रस्त हो या बदरंग हो जाए या फिर कट फट जाए तो उसे आपको यूंही नहीं फेंकना चाहिए बल्कि उसे अलग ले जाकर पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए. यानी एक तरह से जलाकर या फिर किसी ऐसे तरीके से, जिसमें कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को कोई ठेस ना पहुंचे. तिरंगे को पवित्र नदी में जल समाधि भी दी जा सकती है.

कागज के तिरंगा के लिए है ये नियम

आपको बता दें कि कागज के तिरंगे को लेकर भी कड़े नियम हैं. ज्यादातर स्कूलों में बच्चे कागज के झंडे लेकर जाते हैं. इन झंडों को कभी भी जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए बल्कि राष्ट्र ध्वज की गरिमा को ध्यान रखते हुए अलग ले जाकर त्याग देना चाहिए. आप कागज के तिरंगे को पानी में भी समर्पित कर सकते हैं.

शहीदों पर चढ़ाए तिरंगे के साथ क्या किया जाता है?

हम सभी ने देखा है कि सैनिक के शहीद होने पर उसके पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडे को चढ़ाया जाता है. लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि बाद में इस तिरंगे का क्या होता है? आपको बता दें कि शहीदों के शरीर से उतारे गए तिरंगे झंडे को गोपनीय तरीके से सम्मान के साथ जला दिया जाता है या नदी में समाधि दी जाती है.

 

NEWS SOURCE : voiceoffreedom

do not hoist the torn or dirty tricolor faridabadnews faridabadnews24 May be sentenced to 3 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.