Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक्टिव मरीजों की संख्या घटी, देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 14,092 नए केस

एक्टिव मरीजों की संख्या घटी, देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 14,092 नए केस

faridabadnews24By faridabadnews24August 14, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारत में कोविड-19 के 14,092 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,42,53,464 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,16,861 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 41 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,037 हो गयी है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 12 मामले भी शामिल हैं।

 

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 2,403 की कमी दर्ज की गयी है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.69 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,09,566 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

 

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 207.99 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में जिन 29 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से दिल्ली में नौ, कर्नाटक में पांच, गुजरात तथा पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, उत्तर प्रदेश में दो, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

 

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

 

092 new cases of corona came in the country in the last 24 hours 14 faridabadnews faridabadnews24 The number of active patients decreased
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.