
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) : आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में 15 अगस्त 2022 को बल्लबगढ़ के दशहरा मैदान में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी व पुलिस कमिश्नर श्री अशोक अरोड़ा जी रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ समाज व देशहित में योगदान देने वाले कुछ चुनींदा समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती सुषमा यादव जी को सेंट्रल मिनिस्टर श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री अशोक अरोड़ा जी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टिपर चंद शर्मा जी, डी,सी श्री यशपाल यादव जी ने सम्मानित किया l श्रीमती सुषमा यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान हमें ओर अच्छा कार्य करने की प्रेरणा देते हैं
