
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, (ह्यूमन राइट्स सेल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया की दिनांक 19-08-2022 को महिला बन्दी सुधार गृह में जन्माष्टमी पर्व पर लगभग 30 से अधिक बंदी महिलाओं ने जन्माष्टमी उपवास किया था। किसी कारणवश प्रशासन द्वारा फल व सेगारी पहुंचने में विलंब हो गया था। सुधार गृह ने मंच से संपर्क किया व प्रबंध करने का निवेदन किया। आनन फानन में ह्यूमन राइट्स सेल की अध्यक्ष सुरभि जी ने 30 व्रतधारी महिलाओं को संगठन की ओर से सेगारी नमकीन, आलू वेफर और फलों का वितरण किया गया। उपकारापाल विनीता सक्सेना जी ने मंच को सहृदय आभार जताया।
संस्थापिका एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी व कहा कि जन्माष्टमी पर्व हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और उदयपुर टीम द्वारा व्रतधारियों के लिए किया गया पुनीत कार्य बेहद प्रशंसनीय है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष (हृयूमन राइट्स सेल) सुरभि जी की कर्मठता व जुझारू रूप की प्रशंसा की।
