
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारद्वाज द्वारा अपने कार्यालय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाक्टर टूडे हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल द्वारा लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड़ शुगर, ह्दय रोग जांच (ईसीजी) किए तथा तथा आए हुए 145 लोगों को निशुल्क परामर्श शिवम वर्मा, डाक्टर गोरेश, नर्सिंग स्टाफ छाया द्वारा दी गई। वहीं वैक्सीनेशन डाक्टर निकेत तिवारी द्वारा की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच के लिए आए हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए युवा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य जांच शिविर में आए तथा उनके द्वारा लगातार कोविड़ वैक्सीन कैम्पों का आयोजन किया जाता रहा है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह प्रत्येक रविवार को लगने वाले शिविर में आकर वैक्सीनेशन जरूर करवाए।
इसके अलावा वार्ड नम्बर चार से भावी उम्मीदवार संगीता भारद्वाज ने कहा कि आम जन को ऐसे शिविरों में आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। ताकि ठीक समय पर बीमारियों का पता लग सकें और उपचार जल्द से जल्द संभव हो सके। इस शिविर में मुख्य रूप से अजय गंभीर, पूरन राजपूत, सुरेश कुमार, काका कश्मीरी, कुलजीत सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
