
Modi Government PMVVY Scheme: मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) चलाई जा रही है. जिसके तहत मंथली पेंशन की गारंटी मिलती है. इस योजना को केंद्र सरकार ने 26 मई 2020 को शुरू की थी. इस योजना का लाभ लेने के लिए दम्पत्ति 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं. अगर पति-पत्नी दोनों चाहें तो 60 की उम्र के बाद इसका लाभ उठा सकते हैं. जानिए पूरी योजना के बारे में.
वय वंदना योजना क्या है?
ऐसे मिलेगी 18500 रु की मासिक पेंशन
अगर पति पत्नी दोनों इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो दोनों को प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में 15 लाख रुपये की रकम निवेश करनी होगी, यानी कुल 30 लाख रुपये. इस स्कीम पर 7.40 फीसदी सालाना ब्याज भी मिलेगा. इस हिसाब से निवेश पर सालाना ब्याज 222000 रुपये होगा. इसे अगर 12 महीनों में बांट दिया जाए तो 18500 रुपये की रकम बनती है, जो आपको मंथली पेंशन के रूप में मिलेगी. इस योजना में एक प्लान यह भी है कि एक ही शख्स इस योजना में निवेश कर सकता है. अगर आप 15 लाख रुपये निवेश करेंगे तो सालाना ब्याज 111000 रुपये होगा और उसकी मंथली पेंशन 9250 रुपये होगी.
10 साल में पूरा अमाउंट वापस
यह योजना 10 साल के लिए है. आपके जमा पैसों पर मंथली पेंशन मिलती रहेगी. अगर आप 10 साल तक योजना में बने रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया गया पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा. इस स्कीम को आप कभी भी सरेंडर कर सकते हैं.
NEWS SOURCE : zeenews
