फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव पर इस समय 24 घण्टे क्राइम ब्रांच फ़रीदाबाद और सीआईडी की पैनी नजर है।अभी हाल ही में आजाद नगर झुग्गी के प्रवासी मजदूर की दस साली के बेटी के साथ किसी दरिंदे ने दुष्कर्म कर जान से मार रेलवे लाइन के पास झाड़ी में फेंक गया था और आरोपी अभी तक पकड़ा नही गया और इधर ईस्ट इंडिया कालोनी में प्रवासी समाज के विजय शंकर पर झूठा मुकदमा दर्ज कर बिना जांच पड़ताल जेल भेज दिया गया जिसका पूरा रोष प्रवासी समाज मे है।और प्रवासी नेता संतोष यादव जनसैलाब के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव कर चेतवानी दी थी कि फ़रीदाबाद शहर प्रवासियों का शहर है जो फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं फिर भी प्रवासी समाज के साथ अन्याय होता है और बिना किसी जांच पड़ताल के प्रवासी जो यूपी,बिहार,उत्तराखंड,हिमाचल,राजस्थान, कलकत्ता,उड़ीसा या अन्य राज्य से आकर फरीदाबाद में रह रहे है उन्हें जेल में डाल दिया जाता है ,शाशन प्रसाशन द्वारा बुरा ब्यवहार किया जाता है।
और कहा कि अगर जल्दी हमे संतुष्टी पुलिस विभाग से नही मिली तो हम काले झंडे मोदी को दिखाएंगे जो मुझेसर एसीपी ने प्रवासी नेता संतोष यादव और पीड़ित परिवार को बुला कुछ समय मांगा और न्याय दिलाने की तसल्ली दी ।और इधर ये आग ठंडी हुई थी कि जिला प्रसाशन ने एक नोटिस जारी कर यह कह दिया कि अन्य राज्य और जिले से आये लोग आतंकवादी गतिविधि में शामिल हो सकते है जो प्रवासी नेता ने लाइव आकर इसका विरोध किया और कहा कि यूपी के बनारस की जनता ने मोदी को चुनाव जितवाकर प्रधानमन्त्री बनवाया था और आज ये दिन देखने को मिल रहा है कि हरियाणा सरकार नोटिस जारी कर प्रवासी समाज को आतंकवादी कह रही है।हम इसका खुल्ला विरोध करते है और हरियाणा सरकार को माफी मांगनी चाहिए।जैसा कि प्रवासी नेता संतोष यादव का जगजाहिर है कि गरीब, मजदूर,दलित,पिछड़ा,प्रवासी किसी भी जाति धर्म या पार्टी का भेदभाव नही करते है
और सबकी मदद करते है और इंसाफ दिलाने के लिए जी जान लगा देते है चाहे खुद पर मुकदमा दर्ज क्यों न हो जाये।पहले भी कई मामले आये है जैसे थाने चौकी में गरीब आदमी की बदमासों से जमीन छुड़ाने पर तालेबंदी करना ,प्राइवेट अस्पताल व सरकारी अस्पताल घेरना आदि अन्य मामले में सरकारी काम मे बाधा डालने के आरोप प्रवासी नेता संतोष यादव पर लग चुके हैं।जो फरीदाबाद के क्राइम ब्रांच और सीआईडी की पैनी नजर है कि कोई आंदोलन इस मौके पर संतोष यादव न कर दे और फरीदाबाद में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।संतोष यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फ़रीदाबाद में प्रधानमंत्री के आगमन का हम स्वागत करते है लेकिन हमें खुशी जब होती जब वो प्राईवेट अस्पताल की जगह किसी एम्स जैसे सरकारी अस्पताल का उद्घाटन करते।भाजपा सरकार कभी नही चाहती गरीब मजदूर के बच्चे को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य की ब्यवस्था हो,अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति ला दी जिससे भाजपा सरकार बौखला कर झूठे मुकदमे दर्ज कर आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को जेल भेज रही है।
