
फरीदाबाद: गौ मानव सेवा ट्रस्ट,गौशाला ऊँचा गावँ बल्लभगढ़ में ” देश मे गौवंश के लिए घातक वायरस “लम्पि” से बचाव के लिए पशुपालन विभाग,फरीदाबाद व गौशाला के चिकित्सा कर्मियों का सम्मिलित टीकाकरण अभियान चलाया गया। गौशाला में अभी तक लम्पि वायरस का कोई केस नही होने पर भी ऐतिहायत के तौर पर अग्रिम टीकाकरण करवाया गया है। गौ मानव सेवा ट्रस्ट के मुख्य गौसेवक रूपेश यादव द्वारा पशु पालन विभाग व गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री पूरन लोहचब को “लम्पि वायरस” से बचाव के लिए टीकाकरण हेतू किये गए आग्रह के फलस्वरूप आज डॉ तरुणा खेमानी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की 8 सदस्यीय चिकित्सा दल जिसमे VLDA मेघश्याम, हुकुम सिंह,नरेंद्र,सौरभ,रिंकू,योगेश व भूपेंद्र ने गौशाला के चिकित्सादल के डॉ सत्यभान l
चिकित्सा सहयोगी रामकुमार, आशाराम आदि के सहयोग से गौशाला में स्थापित समस्त गौवंश का टीकाकरण किया। गौशाला के मुख्य गौसेवक रूपेश यादव ने चिकित्सा दल व पशुपालन विभाग,फरीदाबाद व गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री पूर्ण लोहचब जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। रूपेश यादव ने, चिकित्सा दल द्वारा दिये गए सभी निर्देशों के पालन का आश्वासन देते हुए कहा कि गौवंश के स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी। गौसेवा प्रमुख ने गौवंश सेवा में जुड़ने व गौशाला के जर्जर होते शेडों की मरम्मत में यथा सम्भव सहयोग के लिए समाचार पत्र के माध्यम से बल्लभगढ क्षेत्र की जनता से अपील की है।
