
मारुति सुजुकी मानेसर (Maruti Suzuki) द्वारा TW (Temporary Workman) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.
महत्वपूर्ण तिथि ( Important Date) आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 अगस्त 2022 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2022 (6:00 बजे) आवेदन शुल्क (Application Fee) इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है. कुल पद (Total Posts) आशा है कि 500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आयु सीमा (Age Limit) इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष होनी चाहिए.
Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में कुछ छूट भी दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार फिटर , वेल्डर,पेंटर , टर्नर , डीजल मैकेनिक , मशीनिस्ट , मोटर मैकेनिक व्हीकल , प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर , शीट मेटल , तकनीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग व अन्य संबंधित ट्रेड में NCVT और SCVT से ITI धारक होने चाहिए.
आवेदन कैसे करें (How To Apply) इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑन लाइन आवेदन करने होंगे. सबसे पहले नीचे दिए गए ऑनलाइन लिंक को खोलें. पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें. अपनी मूलभूत जानकारी भरे. शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव इत्यादि जानकारी भरे. अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.
भरी गई जानकारी को देखे यदि कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें. सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट ले ले. कार्यस्थल (Job Location) चयनित उम्मीदवारों को मानेसर (हरियाणा) में कार्य करना होगा. वेतन (Salary) चयनित उम्मीदवारों को लगभग Rs. 27,890 /- वेतन दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया (Selection Process) उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा 1. ऑनलाइन परीक्षा (तकनीकी, व्यवहारिक एवं अभिरुचि परीक्षा) 2. पर्सनल इंटरव्यू 3. पूर्व पद वेरिफिकेशन 4. प्रीम्प्लॉयमेंट मेडिकल चेकअप 5. जिन उम्मीदवारों को कलर ब्लाइंडनेस की समस्या है वह इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते. 6. ज्वाइनिंग और ऑनबोर्डिंग 7. अधिष्ठापन और प्रशिक्षण ( Induction and Training) आवेदन के समय संबंधित दस्तावेज ( Documents Required For Apply) आधार कार्ड जन्म तिथि प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ज्यादा जानकारी के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है.
NEWS SOURCE : chopaltv
