Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अगली बार बिहारियों को गाली देने के पहले जरूर पढ़ें इस बिहारी मजदूर की कहानी, नोयडा की गालीबाज मैडम!

अगली बार बिहारियों को गाली देने के पहले जरूर पढ़ें इस बिहारी मजदूर की कहानी, नोयडा की गालीबाज मैडम!

faridabadnews24By faridabadnews24August 23, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पटना : हाल ही में राष्‍ट्रीय दिल्‍ली से सटे नोएडा की एक महिला भाव्‍या राय (Abusive Madam Bhabya Roy) का अपनी हाउसिंग सोसायटी के सिक्‍योरिटी गार्ड को गालियां देते वीडियो वायरल हुआ था। गालियां भी ऐसी कि हम बता नहीं सकते। इन गालियों में नोयडा वाली ये मैडम बिहार के लोगों को कोसती नजर आ रहीं थीं। वीडियो वायरल होने के बाद अब वे जेल पहुंच चुकी हैं, लेकिन अपनी सोच बदलने के लिए उन्‍हें उसे बिहार के लखीसराय के एक महजूर परिवार की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए। यह कहानी है रोजी-रोटी की तलाश में चंडीगढ़ गए मां-बाप की, जिन्‍होंने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी ब्रेन डेड बेटी का अंगदान किया है। बेटी की मौत के गम के बीच माता-पिता के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। इस अंगदान से हृदय रोगी एक मरीज काे नई जिंदगी दी जा चुकी है। आगे उसके लिवर, किडनी, पेनक्रियाज और दोनों कॉर्निया भी अन्‍य मरीजों को नया जीवन देंगे।

 

 

 

चंडीगढ़ पीजीआइ में बिहारी मजदूर की बेटी की मौत

नेशनल ऑर्गन टिशू एंड ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के लखीसराय जिले का एक मजूदर की 15 साल की बेटी काे गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए चंडीगढ़ के स्‍नातकोत्‍तर चिकित्‍सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्‍थान (PGI, Chandigarh) में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले 21 अगस्त को मजदूर की बेटी को ब्रेन डेड (Brain Dead) घोषित कर दिया गया। इसके बाद माता-पिता ने समझाने पर अंगदान की सहमति दी। फिर, इसकी सूचना दिल्ली स्थित नोट्टो मुख्यालय को दे दी गई। नोट्टो ने आगे का काम किया।

 

हृदय प्रत्‍यारोपण से मरीज को मिला नया जीवन

दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया (RML Hospital, Delhi) के कार्डियो थोरासिक सर्जन डा. नरेंद्र सिंह झाझरिया के अनुसार सूचना मिलने पर वे सड़क मार्ग से रविवार को चंडीगड़ शाम छह बजे पहुंचे। फिर लड़की के शरीर से हृदय निकालकर रात 8.30 बजे दिल्‍ली के लिए चले। डा. झाझारिया रात 10.10 बजे अपने अस्‍पताल के आपरेशन थियेटर में थे। सोमवार की सुबह तीन बजे तक चले आपरेशन में यह हृदय एक मरीज के शरीर में प्रत्‍यारोपित कर दिया गया।

 

 

दिल्‍ली व चंडीगढ़ में पुलिस ने बनाया ग्रीन कारिडोर

निकाले गए हृदय को दिल्‍ली ले जाने के लिए चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कारिडोर की सुविधा दी। हृदय चंडीगढ़ से दिल्‍ली वायु मार्ग से लाया गया। दिल्‍ली में एयरपोर्ट से अस्‍पताल तक दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ग्रीन कारिडोर बनाकर काम को आसान कर दिया। इसके साथ दिल्‍ली का राम मनोहर लोहिया अस्पताल हृदय प्रत्‍यारोपण करने वाला दिल्‍ली का तीसरा सरकारी अस्‍पताल बन गया है। इस अस्‍पताल में यह पहला हृदय प्रत्‍यारोण था। इसके पहले दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान एवं आर्मी हास्पिटल में ऐसा किया जा चुका है।

 

NEWS SOURCE : jagran

definitely read the story of this Bihari laborer faridabadnews faridabadnews24 Next time before abusing Biharis the abuser madam of Noida!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.