Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 सितंबर से बंद हो जाएगा आपका खाता, PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! जानिए क्यों?

1 सितंबर से बंद हो जाएगा आपका खाता, PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! जानिए क्यों?

faridabadnews24By faridabadnews24August 27, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं किया है तो तुरंत कर लें. बैंक ने ग्राहकों से केवाईसी (KYC) अपडेट करने की अपील की है. बैंक ने ट्वीटकर कहा है कि सभी ग्राहक 31 अगस्त 2022 तक KYC करा लें. पिछले कई महीनों से बैंक अपने ग्राहकों से KYC ( know your customer) अपडेट करने की अपील कर रहा है. KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा वरना ग्राहक फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

 

 

 

ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट कर कहा, ‘आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है. यदि आपका खाता 31.03.2022 तक केवाईसी अपडेशन के लिए बाकी रह गया है, तो आपसे अनुरोध है कि 31.08.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट कराने के लिए अपनी मूल शाखा से संपर्क करें. अपडेशन न करने से आपके खाते के लेन-देन पर प्रतिबंध लग सकता है.’

 

 

 

जानिए क्या होता है KYC ?

आपको बता दें KYC का फुलफॉर्म Know Your Customer होता है.दरअसल, केवाईसी एक ग्राहक के बारें में जानकारी देना वाला दस्‍तावेज होता है. इसके तहत ग्राहक अपने बारें में सभी जरूरी जानकारियां लिखकर देते हैं. बैंकिंग के क्षेत्र में देखें तो हर 6 महीने या 1 साल पर बैंक अपने ग्राहकों से केवाईसी फॉर्म भरना होता है. इस केवाईसी फॉर्म में आपको अपना  नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है. इस तरह बैंक को ग्राहक की सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है. केवाईसी करना बहुत आसान है. आप घर बैठे आसानी से इसे कर सकते हैं.

 

 

अगर आप बैंक जाकर इसे करवाना चाहे तो भी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप उस बैंक की ब्रांच में जाइए जिस ब्रांच में आपका बैंक अकाउंट है. वहां जाकर संबंधित डेस्क से केवाईसी फॉर्म लीजिये और उस फॉर्म को भरने के बाद और उसमें सभी जरूरी कागजात अटैच करने के बाद जमा कर दीजिये. केवाईसी फॉर्म जमा होने के 3 दिन के अंदर आपका केवाईसी अपडेट हो जाता है.

 

 

घर बैठे भी कर सकते हैं kyc

अगर आप घर बैठे kyc करना चाहते हैं तब भी कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने डॉक्‍यूमेंट बैंंक को ई-मेल कर सकते हैं. या फिर आधार के जरिये मोबाइल पर ओटीपी मंगाकर भी केवाईसी पूरी कर सकते हैं. कई बैंक नेट बैंकिंग के जरिये भी केवाईसी की सुविधा देते हैं. अगर आपका बैंक भी यह सुविधा दे रहा और आप नेट बैंकिंग करते हैं तो घर बैठे आसानी से केवाईसी पूरी कर सकते हैं.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

big news for PNB customers! Know why? faridabadnews faridabadnews24 Your account will be closed from September 1
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.