Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा में भाजपा सरकार कर रही है मुगल शासन, जनता को लूटने का करती है काम : धर्मबीर भड़ाना

हरियाणा में भाजपा सरकार कर रही है मुगल शासन, जनता को लूटने का करती है काम : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24August 28, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) शहर के बदतर हालातो, स्मार्ट सिटी के नाम पर मचाई गई लूट और नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। इसी क्रम में शनिवार को भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ान एवं समस्त कार्यकर्ता वार्ड नंबर 15 से संभावित प्रत्याशी सलमा के नेतृत्व में प्रर्दशन करने पहुँचे। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धरमबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीवर के पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने बताया की बडख़ल विधानसभा के वार्ड नंबर 15 ओल्ड रेलवे रोड गांधी कॉलोनी क्षेत्र में करीब 200 मीटर एरिया में सीवर का पानी भरा हुआ है। यहां से लाखों लोग प्रतिदिन निकलते हैं l

 

 

 

मगर सरकार, स्थानीय विधायक एवं पार्षद को लोगों की कोई चिंता नहीं है। भड़ाना ने कहा की सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, मगर स्थानीय विधायक और पार्षद अपनी मस्ती में मगरुर हैं और विकास के बड़े बड़े वादे करते हैं। विधायक केवल काम कागजो में करते है जमीन स्तर पर कोई काम नही किया जाता हैै। भड़ाना ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अफसरों के साथ मिलकर शहर की भोली-भाली जनता के खून-पसीने की कमाई को लूटने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार की तुलना मुगलकाल से की, जहां जनता को लूटा जाता था। 400 करोड़ घोटाले में बड़े मगरमच्छों को छिपाया जा रहा है, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री, जिनके क्षेत्र में घोटाले हुए, केन्द्रीय राज्यमंत्री क्या इनकी जिम्मेदारी नहीं बनती। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार में शामिल मंत्रियों एवं नेताओं की शह पर अधिकारी करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री इस डर से कार्यवाही नहीं करते, कहीं उनकी ईमानदार पार्टी की छवि खराब न हो जाए।

 

 

 

भड़ाना ने कहा कि अगर भाजपा सरकार और चौटाला सरकार अब होश में नहीं आती है और वह घोटाले पर रोक नहीं लगाती है तो आने वाले समय के अंदर जो आम आदमी है, वह आम आदमी खड़ा हो जाएगा और सरकार के विरोध में रोड पर आ जाएगा। उन्होने कहा कि मैं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री खट्टर साहब को यह कहना चाहता हूं कि आपने बहुत पैसा कमा लिया है, अब ८ साल निकल चुके है और जनता के लिए काम करें। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता गुलशन बग्गा, मंजू गुप्ता, ओ पी वर्मा, मुल्क राज भड़ाना, सुनील ग्रोवर, कृष्ण कांगड़ा, चंचल तंवर, संजय जुनेजा, सलमा खान, सोनिया कथूरिया, तेजवंत सिंह बिट्टू, सत्येंद्र शर्मा जोगिंदर चंदेला, जयपाल चंदेला, परमजीत कौर, नरेश कुमार, राजकुमार, मानचित्र वर्मा, भोपाल कश्यप, मृदु ढींगरा, योगेश, गोविंदा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP government is doing Mughal rule in Haryana faridabadnews faridabadnews24 works to rob the public: Dharambir Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.