Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जानें पूरी प्रक्रिया, जन धन खाते से कभी भी निकाल सकते हैं 10 हजार रुपये

यहां जानें पूरी प्रक्रिया, जन धन खाते से कभी भी निकाल सकते हैं 10 हजार रुपये

faridabadnews24By faridabadnews24August 29, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

PM Jan Dhan Account: मोदी सरकार (Modi Sarkar) ने साल 2014 में देशवासियों को बैंक से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत कोई भी अपना बैंक खाता जीरो बैलेंस (Zero Balance Bank Account) पर खुलवा सकता है. अब सरकार ने इस योजना में कई बदलाव कर दिए है. योजना के तहत जिन लोगों ने खाता खुलवाया है अब वे लोग इन खातों से 10 हजार रुपये तक का अमाउंट प्राप्‍त कर सकते हैं. इस अमाउंट को आप कैसे अपने खाते में जमा करवा सकते हैं. जानिए पूरी प्रोसेस.

गरीबों को मिलेगा ओवरड्राफ्ट (Overdraft) केंद्र सरकार की ये योजना गरीबों के लिए वरदान की तरह है. इस स्‍कीम में सबसे बड़ी सुविधा यह है कि आप अपने खाते पर ओवरड्राफ्ट के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा कोई भी अकाउंट होल्‍डर उठा सकता है, लेकिन इसके लिए आपके बैंक मैनेजर से संपर्क करना होगा. ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी एक तरह का लोन ही होती है. ब्रांच में संपर्क करने के बाद बैंक आपको ओवरड्राफ्ट दे सकती है, जिसे आप आसानी से एटीएम कार्ड या यूपीआई से विड्रॉल कर सकते हैं.

 

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी में रोजाना के हिसाब से ब्याज चुकाना होता है. अगर आप ओडी में फिर से पेमेंट जमा कर देते हैं तो उस अमाउंट पर आपको ब्‍याज नहीं भरना होता है. बैंक पहले पीएम जनधन खातों में 5 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देती थी. अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक कर दिया गया है. ओवरड्राफ्ट का फायदा उठाने के लिए आपका जनधन खाता कम से कम 6 महीना पुराना होना चाहिए. अगर आपका खाता 6 महीने पुराना नहीं हैं तो बैंक आपको केवल 2 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दे सकती है.

ऐसे खुलवाएं खाता सरकार की इस स्‍कीम के तहत आप खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बस आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होगी. इस योजना में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का खाता खुलवाया जा सकता है. खाता खुलवाने पर खाताधारक को रूपे डेबिट कार्ड मिलता है. इस कार्ड पर आपको 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है. इसके साथ ही 30 हजार रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है. करोड़ों खाते खुले अभी तक सरकार की इस स्‍कीम में अभी तक 46.25 करोड़ लाभार्थियों के खाते खुल चुके हैं. इस योजना के तहत मार्च 2015 में खातों की संख्या महज 14.72 करोड़ थी. वहीं 10 अगस्त 2022 तक इन खातों की संख्‍या तीन गुना बढ़कर 46.25 करोड़ तक पहुंच गई है.

NEWS SOURCE : chopaltv

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Know here the whole process you can withdraw 10 thousand rupees from Jan Dhan account anytime
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.