Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गोपाल शर्मा ने की जिला मजदूर प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति

गोपाल शर्मा ने की जिला मजदूर प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2022No Comments2 Mins Read

फ़रीदाबाद : ( मिथलेश मिश्रा ) अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय फ़रीदाबाद पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की घोषणा की। गोपाल शर्मा ने राघवेन्द्र सिंह को मजदूर प्रकोष्ठ का जिला संयोजक एवं ज्ञानेंद्र नागर को मज़दूर प्रकोष्ठ का जिले का सह संयोजक नियुक्त किया। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष ने नवनियुक्त संयोजक और सह संयोजक को बधाई देकर उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और पार्टी के लाखों करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में दिन रात कार्यरत हैं और हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं । पार्टी की अन्य इकाइयों की तरह पार्टी ने प्रदेश स्तर पर मज़दूर प्रकोष्ठ का गठन किया है ताकि समाज की सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े मज़दूर को सशक्त किया जा सके और उनके हित की बात को आगे रखा जा सकेI देश को आगे बढ़ाने और विकास में देश का मज़दूर सबसे अहम भूमिका निभाता है |

 

 

देश के विकास और उत्थान में दिन रात सक्रिय मज़दूरों के विकास और कल्याण के लिए भाजपा मज़दूर प्रकोष्ठ कार्य करेगा मज़दूर भाइयों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करेगा । गोपाल शर्मा ने कहा कि पिछले आठ सालों से भाजपा की मोदी, मनोहर सरकार मज़दूरों के अधिकार, विकास और कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिलाने और मज़दूरों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। गोपाल शर्मा ने मजदूर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सह संयोजक को मजदूर प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी गठित करने और मंडल स्तर तक कार्यकर्त्ता तैयार करने का आदेश दिया ।

 

जिला संयोजक राघवेन्द्र सिंह एवं सह संयोजक ज्ञानेंद्र नागर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम निश्चित तौर पर उस विश्वास पर खरे उतरेंगे और अपनी पूर्ण निष्ठा और उर्जा के साथ पार्टी संगठन के लिए कार्य करेंगे और मजदूर भाइयों के विकास और कल्याण के लिए कार्य करेंगे व उनके हितों के लिए समय समय पर कार्य करते रहेंगे उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आर.एन सिंह,जिला सचिव रविन्द्र त्यागी,मुकेश अग्रवाल,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा आशा हुड्डा,भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य संदीप शर्मा उपस्थित रहे ।

faridabadnews faridabadnews24 Gopal Sharma appointed the convener and co-convener of the District Labor Cell
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.