
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सेल) उदयपुर, राजस्थान को दिनांक 16-09-2022 को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जी जोशी एवम् संजू सुथार जी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पीड़ित महिला बड़ी के मंगलेश्वर महादेव मंदिर में परेशानी की हालत में बैठी है ! प्रथम सूचना पर सब-इंस्पेक्टर नाथू सिंह जी एवम् पुलिस कर्मी ने महिला को फतेहपुरा चौकी लेकर गए एवं उसे प्राथमिक सहायता दी। ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयर पर्सन उदयपुर सुरभि मेनारिया धींग जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर में किरण जी को मामले से अवगत करवाया। सेंटर से किरण जी एवं उनकी टीम महिला को सुरक्षित सेंटर पर ले पहुंची। मंच संस्थापिका एवम् अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा ने उदयपुर टीम के त्वरित कार्य की सराहना की!
