Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शांत हो गया सोनाली फोगाट हत्‍याकांड विवाद सीबीआइ जांच शुरू होते ही, स्‍वजनों को रिपोर्ट का इंतजार

शांत हो गया सोनाली फोगाट हत्‍याकांड विवाद सीबीआइ जांच शुरू होते ही, स्‍वजनों को रिपोर्ट का इंतजार

faridabadnews24By faridabadnews24September 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हिसार। बिग बास फेम एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट हत्‍याकांड का विवाद सीबीआई जांच शुरू होते ही शांत हो गया है। सोनाली फोगाट के परिवार की एक ही मांग थी कि इस मामले में जब सीबीआइ जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा। हाल में ही गोवा सरकार की ओर से सीबीआइ जांच करवाने की घोषणा की गई तो सभी ने इस फैसले का स्‍वागत किया। सीबीआइ की एक टीम सोनाली के पतृक गांव फतेहाबाद के भुथन कलां में आ भी चुकी है। वहीं सीबीआइ ने नई एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

सीबीआइ जांच में फाइनल रिपोर्ट क्‍या रहती है इसका सभी को इंतजार है। करीब 15 दिनों तक सुर्खियों में बना रहने वाला सोनाली फोगाट हत्‍याकांड अब चर्चा में उतना नहीं है जितना की पहला था। परिवार के लोग भी अब संतुष्‍ट नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाली की बेटी यशोधरा को भी अब उम्‍मीद है कि इस जांच में कुछ बड़ा कारण निकलकर सामने आ सकता है। वहीं अब देखना होगा कि जो हत्‍यारोपित हैं वहीं कातिल बताए जाते हैं या कुछ और भी इसमें शामिल मिल सकता है। बता दें कि 23 अगस्‍त को सोनाली फोगाट की गोवा के एक कर्लीज क्‍लब में मौत हो गई थी। उनके साथ उनके पीए सुधीर सांगवान व उसका दोस्‍त सुखविंदर भी था। सुधीर ने शुरुआत में सोनाली की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया मगर जब सोनाली के स्‍वजनों ने इस मामले में इंट्री की तो मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया।

 

 

मौत वाली रात सोनाली ने अपनी बहन रुकेश को फोन किया था और कहा था कि मुझे कुछ अच्‍छा नहीं लग रहा। मेरे साथ कुछ गलत हुआ है। मैं आकर सारी बात बताती हूं। मेरी तबीयत भी खराब लग रही है। जैसे मेरे खाने में कुछ गड़बड़ है। इसके कुछ देर बाद अपनी मां को भी फोन किया था। जब ये बातें सामने आई तो सोनाली का जीजा, भाई गोवा पहुंचे। वहां जाकर सुधीर पर हत्‍या करने का आरोप लगाया। गोवा पुलिस ने पोस्‍टमार्टम करवाया और सुधीर व सुखविंदर पर हत्‍या का केस दर्ज किया। सोनाली की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले थे। सुधीर और सुखविंद को तभी से गोवा पुलिस ने रिमांड पर लिया हुआ है।

 

 

पुलिस रिमांड में सुधीर सांगवान ने बताया कि हमने सोनाली की मौत  वाली रात पार्टी की थी। सुखविंदर एक ड्रग्‍स खरीदकर लाया था। यह ड्रग्‍स पानी में मिलाकर दी गई थी। सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश हो गई। इस बयान के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और ड्रग्‍स उपलब्‍ध करवाने वाले तस्‍कर समेत होटल के केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया। कर्लीज क्‍लब के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम हरियाणा भी पहुंची, जो करीब तीन दिन हरियाणा में रहने के बाद वापस गोवा लौटी। सोनाली के स्‍वजन लगातार सीबीआइ जांच की मांग करते आ रहे थे इस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी गोवा के सीएम से बात की और एक पत्र लिखा। करीब एक सप्‍ताह पहले ही गोवा के सीएम ने सीबीआइ जांच के आदेश दे दिए।

 

NEWS SOURCE : jagran

 

faridabadnews faridabadnews24 relatives are waiting for the report Sonali Phogat murder controversy calms down as soon as CBI investigation begins
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.