Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शनिवार सुबह से ही सड़कों पर जलभराव शुरू, दिल्ली-एनसीआर में जारी बारिश के बीच

शनिवार सुबह से ही सड़कों पर जलभराव शुरू, दिल्ली-एनसीआर में जारी बारिश के बीच

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम। मानसून की सक्रियता के बीच दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सुबह से बारिश हो रही है। जागरण संवाददाता आदित्य राज के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम में तेज बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर फिर जलभराव होने लगा है। इसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ेगी। इससे पहले दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार सुबह भी अपने कामकाज पर जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया। लोगों की खासतौर से वाहन चालकों की परेशानी का यह सिलसिला शुक्रवार को देर शाम तक जारी रही। जलभराव के चलते लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

 

शुक्रवार को कई जगह हुई गाड़ियां खराब

वर्षा की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हुआ। इससे जगह-जगह भारी जाम लग गया,जिसमें लोग घंटों फंसे रहे। कई जगहों पर लाेगों की गाड़िया खराब हो गई। यातायात पुलिसकर्मी गाड़ियों को सड़क से दूसरी तरफ करते दिखे।

शुक्रवार को डीएमई पर लगा जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस पर अक्षरधाम से लेकर रिंग रोड क्रासिंग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आईं, तो वहीं दूसरी तरफ रिंग रोड पर लाजपत नगर और आश्रम से लेकर सराय काले खां तक जाम रहा। भैरों रोड अंडरपास में पानी भरने की वजह से मथुरा रोड और रिंग रोड के बाकी हिस्से में भी यातायात धीमा हुआ। लुटियन दिल्ली इलाके में भी कई जगहों पर जाम लगा। तीनमूर्ति के समीप मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

ट्रैफिक सिग्नल में भी आई दिक्कत

जाम के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल में भी दिक्कत आई। कई ट्विटर यूजर ने ट्रैफिक सिग्नल के काम न करने की भी सूचना दी। ज्यादातर यूजर्स ने अपने ट्वीट में यातयात पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग किया। एक यूजर ने कहा कि नांगलोई में भारी ट्रैफिक है।

दिल्ली पुलिस लगातार करती रही अलर्ट

एक अन्य ने पुलिस से बटला हाउस से ओखला तक भारी ट्रैफिक का नियंत्रण करने का अनुरोध किया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से सभी शिकायतकर्ताओं को जवाब दिया।

 

इंटरेनट मीडिया पर भी किया जागरूक

इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के टीआइ को इन समस्याओं के बारे में सूचित किया। साथ ही रिप्लाई मैसेज में टीआई के संपर्क नंबरों का भी उल्लेख किया गया। इसके साथ ही दिल्ली यातायात पुलिस ने भी इंटरनेट मीडिया पर लोगों को जलभराव वाले स्थानों के बारे में सचेत किया और उन्हें जाने से बचने की सलाह दी।

 

NEWS SOURCE : jagran

amidst continued rain in Delhi-NCR faridabadnews faridabadnews24 Waterlogging started on the roads since Saturday morning
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.