Self Add

जानें क्या है नाम, गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का ऐलान किया

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ghulam Nabi Azad News: कांग्रेस छोड़ चुके सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनकी नई पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ होगा। आजाद ने खुद इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी के झंडे में 3 रंग हैं और हम गांधीजी को मानते हैं।

 

‘हमारा झंडा अलग होगा’, पहले ही आजाद ने दिए थे संकेत

हालही में आजाद जब कार्यकर्ताओं से मिल रहे रहे थे तो उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी का झंडा सबसे अलग होगा। उन्होंने कहा था, ‘ये झंडा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बिलकुल अलग होगा। ये झंडा ऐसा होगा जिसमें देश और राज्य का निशान एक जैसा दिखेगा, और ये झंडा सबको कबूल होगा।’

 

कांग्रेस पर बोला था हमला

हालही में गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने राहुल गांधी पर भी अपने संबोधन में निशाना साधा था। जनसभा में उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि मेरा दिल जम्मू कश्मीर के लिए धड़कता है। पार्टी छोड़ने पर लोगों के इतने संदेश मिले कि पढ़ने में एक साल लगेगा। मेरे लिए सभी लोग बराबर हैं। कांग्रेस पर गुलाम नबी आजाद ने अपनी जनसभा में हमला बोला। उन्होने कहा कि मेरी नई पार्टी बनाने से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस आज आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा था कि मैं किसी का बुरा नहीं चाहता।

 

NEWS SOURCE : indiatv

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea