
Vaishno Devi Yatra 2022: जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो के धाम में हर समय भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि का समय ऐसा होता है जब यहां भक्तों की अपार संख्या में बढ़ जाती है, जिसकी वजह से मां के दरबार में भारी भीड़ भी रहती है. 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय बहुत ही अच्छा है. क्योंकि आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है. इस पैकेज का नाम है Matarani Rajdhani Package. इस पैकेज के तहत आपको 3 रात और 4 दिन के लिए राजधानी का सफर करने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस पैकेज की खासियत.
मां वैष्णो धाम कब ले जाया जाएगा?
इस टूर पैकेज की शुरूआत 1 अक्टूबर से होगी, इस पैकेज के तहत आप सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं. वैष्णो देवी हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं और नवरात्रि के दौरान तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ होता है. आपको बता दें कि ये मंदिर समुद्र तल से 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. कटरा से वैष्णो देवी की दूरी महज 12 किलोमीटर है. इस टूर पैकेज का नाम Vaishno Devi Darshan By Uttar S Kranti है.
सिर्फ 6390 रुपये में करिये वैष्णो देवी के दर्शन!
IRCTC इस टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करेगा, ये ट्रेन कटरा तक जाएगी. इस टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं के खाने और रहने की व्यवस्था भी की गई है. आपको बता दें कि यात्री उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन में नॉन एसी स्लीपर कोच में सफर करेंगे. ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:50 बजे रवाना होगी. अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो इस टूर पैकेज के लिए आपको 6,390 रुपये जमा कराने होंगे. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 8300 रुपये का भुगतान करना होगा.
फटाफट करें बुकिंग
आईआरसीटीसी की वेबसाइट (IRCTC Katra) के अनुसार, इस पैकेज की 18 सीटें बची हुई हैं. अगर आप इस पैकेज को खरीदना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर बुकिंग करनी होगी l
NEWS SOURCE : zeenews
