Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका, ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां: Government Jobs 2022

50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका, ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां: Government Jobs 2022

faridabadnews24By faridabadnews24October 3, 2022No Comments5 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : jagran

Government Jobs October 2022: सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे देश भर के उम्मीदवारों के लिए अक्टूबर 2022 माह के दौरान 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का मौका है। दशहरा, दीवाली और अन्य उत्सवों से भरे अक्टूबर माह के दौरान उम्मीदवार केंद्रीय सगंठनों और विभिन्न राज्यों के सेवा चयन बोर्डों द्वारा विज्ञापित भर्तियों के लिए आवेदन करना ना भूलें। आइए बारी-बारी से इनके बारे में जानते हैं:-

 

बैंक ऑफ बड़ौदा में 346 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

बैंक ऑफ बड़ौदा में 346 सीनियर रिलेशिप मैनेजर, ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेल्स हेड) और ऑपरेशंस हेड – वेल्थ की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

 

UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेस और जियो साइंटिस्ट एग्जाम

केंद्र सरकार के ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती करने वाले संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 के लिए 4 अक्टूबर तक और जियो साइटिस्ट एग्जाम 2023 के लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार यूपीएससी पोर्टल, upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन इस लिंक से करें और इससे पहले इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 अधिसूचना एवं जियो साइटिस्ट एग्जाम 2023 अधिसूचना देखें।

 

SSC CGL 2022: 20 हजार पदों के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

केंद्रीय मंत्रालयों, विभाग और इनके अधीन संगठनों जैसे NIA, CBI, IB, NCB, CAG, ECI, CVC, ED, CS, आदि में 20,000 हजार से अधिक ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 8 अक्टूबर 2022 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

 

CI Recruitment 2022: फूड कॉर्पोरेशन में 5043 पदों के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक

भारतीय खाद्य निगम में 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन करें। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

 

SBI PO 2022: एसबीआइ में 1673 पदों के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक

भारतीय स्टेट बैंक 1673 प्रॉबेशनरी ऑफिसर की 22 सितंबर से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर आवेदन करें। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

SSC MTS (सिविलियन) दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए 7 से 31 अक्टूबर तक आवेदन

दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस – सिविलियन) की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किसी जाना है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना एसएससी द्वारा 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी और आवेदन 31 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।

CISF 540 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

केंद्रीय गृह मंत्रालय के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के आवेदन 26 सितंबर 2022 से हो रहे हैं और उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

HSSC TGT: हरियाणा में 7471 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 5 अक्टूबर से

हरियाणा बेसिक शिक्षा विभाग में 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए अधिसूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 26 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

RSMSSB: राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक, करीब 3000 पदों की भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 अधिसूचना जारी की गई। इस परीक्षा से लगभग 3 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

UPSSSC: यूपी में 701 वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से

उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन, 16 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा की जानी है। आवेदन 16 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

बिहार में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन की 21 अक्टूबर 2022 तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

बिहार सिविल कोर्ट में 7692 पदों के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक

बिहार सिविल कोर्टमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य के कुल 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in पर कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2022 है। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

HPSSC द्वारा 1647 पदों की भर्ती, 29 अक्टूबर तक आवेदन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) द्वारा 1647 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 30 सितंबर से शुरू हो गई है आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। इस भर्ती की अधिसूचना और आवेदन लिंक।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

000 posts faridabadnews faridabadnews24 here are the top government jobs of October: Government Jobs 2022 Opportunity to apply for 50
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.