Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुलायम सिंह को देखने आ रहे कई नेता, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे मुलायम सिंह की हालत बेहद नाज़ुक

मुलायम सिंह को देखने आ रहे कई नेता, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे मुलायम सिंह की हालत बेहद नाज़ुक

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2022Updated:October 5, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : google

गुरुग्राम/लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हेल्थ पैरामीटर्स में हर रोज उतार-चढ़ाव जारी है। धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इसी वजह से उनका वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं हटाया जा रहा है। वहीं नेताजी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली एम्स और लखनऊ के एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।

रात 11 बजे के बाद से उनकी तबीयत ज्‍यादा खराब हो गई
मंगलवार रात 11 बजे के बाद से उनकी तबीयत ज्‍यादा खराब हो गई। उन्हें दूसरी बार क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट किया गया है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की तबीयत से जुड़ा हेल्थ अपडेट मंगलवार सुबह को मेदांता गुड़गांव ने जारी किया था। मंगलवार सुबह उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी।

 

‘नेता जी’ की हालत के पैरामीटर में अप एंड डाउन
काफी प्रयास के बावजूद मुलायम सिंह यादव के हेल्थ पैरामीटर में अप एंड डाउन बना हुआ है। मुलायम का इलाज कर रहे लखनऊ के डॉक्टरों को मेदांता गुरुग्राम बुलाया गया। इसके साथ ही एम्स दिल्ली के भी एक्सपर्ट मेदांता गुरुग्राम पहुंचे। मेदांता गुरुग्राम के एक्सपर्ट के साथ मंथन हुआ। इस दौरान पहले से मुलायम सिंह का इलाज करें डॉक्टरों ने नेताजी की मेडिकल हिस्ट्री साझा की कि उन्हें बीमारी के दौरान क्या-क्या दिक्कतें हो जाती हैं। कैसे -कैसे रिस्क बढ़ जाते हैं। लिहाजा मेदांता के डॉक्टरों ने उनके सुझाव सुनकर इलाज की नई दिशा तय की है।

मुलायम को देखने आ रहे कई नेता 
मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए मंगलवार को उनके भाई शिवपाल यादव अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सपा विधायक अब्दुलाह आजम, सपा नेता धर्मेंद्र यादव समेत कई पार्टी नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव पहले दिन से अस्पताल में ही मौजूद हैं।

सपा ने की थी अस्पताल न आने की अपील
सपा ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय-समय पर दी जाती रहेगी।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Many leaders coming to see Mulayam Singh the condition of Mulayam Singh fighting for life and death is very critical.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.