
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में पुलिस वालों ने लड़कों को उनकी स्टाइल में ही सजा दी है। वीडियो देख लोग पुलिस वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़के नवरात्रि के मौके पर मेला से घूमकर घर लौट रहे हैं। लड़के के हाथ में भोंपू है। अक्सर मेला में भोंपू आसानी से मिल जाते है। हालांकि, लंबे समय तक भोंपू बजाने से ध्वनि प्रदूषण फैलता है। वहीं, देर रात बजाने से आसपास के लोगों की नींद भी गायब हो जाती है।
दोनों लड़के देर रात भोंपू बजाकर अपने घर लौट रहे हैं। तभी पुलिस की नजर युवकों पर पड़ी, जो भोंपू बजाकर लोगों को तकलीफ देने में मशगूल थे। उस समय पुलिस वालों ने सबसे पहले दोनों को बुलाया। इसके बाद एक लड़के को दूसरे लड़के के कान में भोंपू बजाने का आदेश दिया। जब लड़के ने धीरे से भोंपू बजाया, तो पुलिस वालों ने तेज से भोंपू बजाने की सलाह दी। पहले लड़के ने तेज से भोंपू बजाया। उस समय दूसरा लड़का अपना कान पकड़ लेता है। इसके बाद दूसरे लड़के को भोंपू बजाने के लिए कहता है। इससे दोनों लड़के के कान में दर्द होने लगता है। फिर पुलिस वाले दोनों को उठक बैठक करने का आदेश देते हैं। दोनों लड़कों को अपने किए की सजा मिल जाती है।
इस वीडियो को Educators of Bihar ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-और बजाओ भोंपू। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 87 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 8 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, वीडियो को 1 हजार बार रीट्वीट किया गया है। लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया है। एक यूजर प्रदीप ने लिखा है-सारे आम घूस और उगाही करने वाले भी गली में न्याय मूर्ति बने पड़े हैं। एक अन्य यूजर राज ने लिखा है- यह बिहार पुलिस हैं हर दवा इनके पास है।
NEWS SOURCE : jagran
